Skip to main content

एंग्री बर्ड गो

अब लड़ेगी नहीं, दौड़ेगी एंग्री बर्ड।

एंग्री बर्ड मोबाइल गेम से आप भली भांति परिचित हैं। इस गुसैल चिडि़या ने मोबाइल पर गजब का धमाल मचाया था। इसी उत्साह को देखते हुए रोवियो मोबाइल (एंग्री बर्ड निर्माता कंपनी) ने इसके कई संस्करण भी पेश किए थे। हाल मे कंपनी ने इसके नवीन संस्करण एंग्री बर्ड गो को पेश किया है।

एंग्री बर्ड का यह नया गेम पहले से बिल्कुल अलग है। इस गेम में आपको हरे सुअरों से अंडे वापस नहीं पाने बल्कि उनके साथ रेस लगानी है।

गेम खेलने के लिए इसमें दो विकल्प दिए गए हैं एक में आपको स्क्रीन के दोनों तरफ बटन मिलेंगे जबकि दूसरे में आप मोशन के माध्यम से खेल सकते हैं।
यह एक फ्रिमियम गेम है जहां आपको खेलने के साथ-साथ कुछ क्वाइन भी इकट्ठे करने हैं।

गेम कई भागों में बंटा है और हर भाग में आपको करने के लिए कुछ अलग है।

एक बात जो पहले गेम के समान है वह यह कि आपको इस एंग्री बर्ड को रेस से पहले फेंकना उसी अंदाज में है जैसा कि पहले देखने को मिला था।

हां, इतना जरूर कहा जा सकता है कि भले ही आपने पहले कई रेसिंग गेम खेले होंगे लेकिन यह थोड़ा नया अहसास कराने में सक्षम है।

आप क्वाइन जमा कर उससे अपनी गाड़ी और स्केलेटर ले सकते हैं साथ ही अन्य पावर को अपग्रेड कर सकते हैं। हालांकि सबसे अच्छा तो एंग्री बर्ड की गाड़ी को देखकर ही लगता है।

गेम खेलने का अंदाज भले ही नया हो लेकिन ग्राफिक्स उससे मिलते-जुलते ही हैं। वहीं रेसिंग के दौरान जहां कुछ भाग में हरे सुअर आपको चुनौती देते नजर आएंगे।

वहीं कुछ भाग में कई अन्य कैरेक्टर भी हैं जो आपसे लोहा लेने और नाक में दम करने के लिए तैयार होंगे।

गेम का कंट्रोल, टच और मोशन दोनो मोड अच्छा है लेकिन हमें ज्यादा बेहतर मोशन लगा।

गेम खेलने का तरीका अन्य रेसिंग गेम के समान ही है ऐसे में आपको ज्यादा परेशानी नहीं होगी लेकिन एंग्री बर्ड को इस बार गुस्से में उड़ने के बजाय भागते हुए देखना अच्छा जरूर लेगा। यह गेम एंडरायड, विंडोज और आईओएस आपरेटिंग पर मुफ्त  में उपलब्ध है।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...