Skip to main content

इंटेक्स एक्वा ऑक्टा की 8 विशेषताएं

 
हाल में भारतीय मोबाइल निर्माता कंपनी इंटेक्स ने एक्वा ऑक्टा (Intex Aqua Qcta) नाम से मोबाइल फोन लॉन्च किया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि भारत का यह पहला फोन है जिसमें 8 कोर हैं। फोन में मीडियाटेक (Mediatek) का एमटी6592 प्योर ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके अलावा भी इस डिवायस में कई अन्य खासियत हैं जो उपभोक्ताओं का ध्यान खींचने में सक्षम है। ये खासियत निम्न हैं:-

1 ऑक्टाकोर प्रोसेसर के अलावा फोन में दूसरी बड़ी खासियत है इसकी 2 जीबी रैम। फोन की कीमत 19,999 रुपए है और इस कीमत में बहुत ही कम फोन 2 जीबी रैम मैमोरी के साथ उपलब्ध् हैं। 

2 फोन में 6.0 इंच की स्क्रीन है जो न सिर्फ फोन बल्कि आपकी टैबलेट की जरूरत को भी लगभग पूरा करने में सक्षम है। 

3 इंटेक्स एक्वा ऑक्टा में 16 जीबी की इंटरनल मैमोरी है जो बेहतर कही जा सकती है। इसके साथ ही 32 जीबी तक का कार्ड सपोर्ट और 5 जीबी क्लाउड स्टोरेज भी है। इस रेंज में बहुत कम ही फोन इस मैमोरी विकल्प के साथ उपलब्ध् हैं। 

4 बड़ी स्क्रीन के बावजूद फोन की मोटाई मात्र 7 एमएम है जो बेहद ही स्लिम कही जा सकती है अर्थात पावर के साथ स्टाइल भी। 

5 फोटोग्राफी के लिए जहां 13.0 मैगापिक्सल का रियर कैमरा है। वहीं 5.0 मैगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा भी खास कहा जाएगा। 

6 फोन में मातृभाषा एप्लिकेशन है जिसके माध्यम से आप हिंदी सहित कई क्षेत्रीए भाषाओं में मैसेज टाइप कर सकते हैं। 

7 एक्वा ऑक्टा में इंटेक्स प्ले, इंटेक्स क्लाउड और इंटेक्स गेम हब जैसे खास एप्लिकेशन हैं जहां से आप फोन के कंपैटिबल गेम और एप्लिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं। 

8 सब खासियतों के बाद कीमत का जिक्र करना भी जरूरी है। प्योर ऑक्टाकोर का यह एक मात्र फोन है बावजूद इसके फोन की कीमत 20 हजार रूपए से कम है। जबकि आज क्वाडकोर फोन 40 हजार से ऊपर कीमत में उपलब्ध् हैं। ऐसे में फोन की कीमत बहुत ही प्रतियोगी कही जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...