Skip to main content

आईफोन 5एस: खरीदें या न खरीदें, पांच कारण





जब आप आईफोन 5एस (iphone 5S) की खरीदारी के बारे में सोचते हैं जो यही लगता है कि बाप रे बाप इतने पैसे में तो एक कंप्यूटर और फोन दोनों आ जाएंगे। आखिर इस फोन में ऐसी क्या खासियत है जो इतना पैसा लगाएं।


तो चलिए मैं आपको आईफोन 5 एस के ऐसे ही पांच गुणों का जिक्र करती हूं जिससे आप स्पष्ट रूप से समझ जाएंगे कि क्यों इस पर पैसे लगाना फायदेमंद है।

इतना ही नहीं इसकी कुछ कमियों का भी जानकारी दूंगी जिससे आपके लिए यह फैसला करना आसान हो जाएगा कि इस इसकी खरीदारी आपके लिए उचित है या नहीं।

आईफोन 5एस के पांच गुण

1)  इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है कि यह बेहद ही स्टाइलिश है। इसकी मैटल बॉडी एक झलक में ही आपका दिल जीतने का दम रखती है। इतना ही नहीं वजन में भी हल्का है जिससे आप जेब में लेकर भी घुमते हैं तो असहज महसूस नहीं करेंगे।

2)  शायद ही कोई फोन होगा जिस पर इतने सारे एप्लिकेशन उपयोग किया जा सके। एंडरॉयड के लिए सबसे ज्यादा एप्लिकेशन हैं लेकिन एंडरॉयड ऑपरेटिंग आधारित गूगल प्ले स्टोर (Play Store) पर उपलब्ध् सभी एप्लिकेशन का उपयोग करने में सक्षम नहीं है। परंतु आई फोन 5 एस में ऐसा नहीं है।

3)  परफॉर्मेंस के मामले में इस फोन की बराबरी करने वाला शायद आज कोई फोन उपलब्ध् हो। इसका 64 बिट्स प्रोसेसर इसे अन्य फोन से आगे खड़ा करता है।

4)  किसी भी फोन में महत्वपूर्ण है कि उसका उपयोग अत्यधिक कठिन न हो अर्थात फोन का उपयोग करना सरल हो। अन्य ऑपरेटिंग में जहां कई बटन होते हैं वही इसमें सिर्फ एक होम बटन है और मुख्य पैनल पर ही आपको मेन्यू दिख जाएगा। होम और बैक का ज्यादा झंझट ही नहीं।

5)  एप्पल आईफोन का सर्विस सेंटर आपने देखा है! नहीं, भारत में इसका सर्विस सेंटर नहीं है। हालांकि यह कमी नहीं है यह इसकी खासियत है। फोन में कोई भी खराबी होती है तो आपका फोन बदल दिया जाएगा। बजाए इसके कि इसमें दस पेंच ठोंक दें। आर्थात टेंशन फ्री उपयोग।


आईफोन 5एस के पांच दोष 

1)  भई 50 हजार का बजट कोई मामूली नहीं होता है। इसके लिए उपभोक्ताओं को काफी सोचना पड़ सकता है। 53,500 रुप्ए की कीमत इस फोन के सभी खासियतों के बावजूद बहुत ज्यादा कहा जाएगा।

2)  पुराने आईफोन से आईफोन 5एस की तुलना करें तो फोन की बैटरी बहुत बेहतर नहीं कही जा सकती। दिन में कम से कम एक बार इसे अवश्य चार्ज करना पड़ता है।

3) आज बड़े स्क्रीन का चलन है। कल तक नोकिया के पास भी 4.5 इंच तक के फोन उपलब्ध् थे। परंतु बड़ी स्क्रीन वाले फोन की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर उसने 6.0 इंच स्क्रीन के साथ फोन लॉन्च किया। ऐसे में आईफोन 5एस की स्क्रीन की बात करें तो यह काफी छोटी कही जाएगी। इसमें मात्र 4.5 इंच की स्क्रीन है।

4)  कंप्यूटर से कनेक्ट करने के लिए सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर पर आईट्यून को इंस्टॉल करना होगा। यहां थोड़ी मुश्किल वाली बात है। इसमें काफी समय लग जाता है। जबकि एंडरॉयड इत्यादि में यह थंबनिल में खुल जाता है और आप आसानी से फाइल ट्रांस्फर कर सकते हैं।

5)  अभी तक ऑपरेटर्स के पास माइक्रोसिम उपलब्ध् होना मुश्किल है और आईफोन 5एस में तो नैनो सिम का प्रयोग किया गया है जो बहुत ही मुश्किल से मिलता है। बाजार में इसके लिए कुछ सिम कटर उपलब्ध् हैं लेकिन वहां सिम खराब होने का खतरा बना होता है।

अब इन खुबियों और खामियों को पढ़कर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आईफोन 5एस आपके लिए लेना बेहतर है या नहीं।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...