Skip to main content

एनवीडिया ने लांच किया 192 कोर का प्रोसेसर


अब तक आपने डुअल कोर, क्वाडकोर और ऑक्टाकोर तक का जिक्र सुना होगा लेकिन इस बार हम बात कर रहे है। 192 कोर के प्रोसेसर का। विश्व का प्रमुख मोबाइल व कंप्यूटर चिपसेट निर्माता कंपनी एनवीडीया (Nvidia) ने लॉस एंजलीस में आयोजित कंज्यूमर इलेक्ट्रानिक शो (सीईएस) (CES) में अपने नए प्रोसेसर तकनीक को दिखाया।

टेगरा के1 (Tegra K1 ) नाम से  लॉन्च इस प्रोसेसर 192 कोर का जीपीयू (ग्राफ़िक्स प्रोसेसर यूनिट)  (GPU) है। हालांकि सीपीयू की बात करें तो एनवीडिया ने टेगरा के 1 प्रोसेसर के दो मॉडल का प्रदर्शन किया है जिसमें एक डुअलकोर (Dualcore) आधारित है जबकि दूसरे माडल में क्वाडकोर (Quadcore) सीपीयू है।

एनवीडिया द्वारा प्रदर्शित किया गया क्वाडकोर प्रोसेसर 32-बिट्स (32bits) एआरएम कोर्टेक्स ए15 (ARM cortex A15 ) आर्किटेक्चर पर आधारित है जबकि डुअलकोर प्रोसेसर में एआरएम का नया वी8 64 (V8 64-bit) बिट्स प्रोसेसर आर्किटेक्टचर है। हाल में आईफोन 5एस में भी 64 बिट्स प्रोसेसर दिया गया है।

बेहतर गेमिंग अहसास के लिए इसे अनरियल इंजन थ्री (Unreal Engine three ) तकनीक से लैस किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह सोनी प्लेस्टेशन और एक्सबाक्स से ज्यादा बेहतर ग्राफ़िक्स अहसास कराने में सक्षम होगा। कंपनी द्वारा लॉन्च किया टेगरा के1 प्रोसेसर को कैपलर (Kepler) ग्राफ़िक्स तकनीक से भी लैस किया गया है जो पिछले साल कंपनी ने अपने पीसी ग्राफ़िक्स प्रोसेसर के लिए पेश किया था।

इसके साथ ही कंपनी ने एक नए चिपसेट टेगरा के1 वीसीएम (VCM) का भी प्रदर्शन किया जिसका उपयोग मोटर कार और बाइक में किया जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

बेहाल उपभोक्ता (Consumer Forum)

मैं नोकिया लूमिया 920 (Nokia Lumia 920) का उपयोग कर रहा हूं। लेकिन इस फोन में अब अत्यधिक गर्म होने की समस्या होने लगी है। साथ ही कभी कभी इसकी स्क्रीन भी कार्य करना बंद कर देती है। जब यह फोन ज्यादा हीट देने लगा तो मैंने देखा कि इसमें क्रेक की भी समस्या हो गई है। कभी-कभी तो कैमरा भी काम करना बंद कर देता है और हेडफोन भी कोई रिस्पांस नहीं देता। जब मैं नोकिया कस्टमर केयर सेंटर गया तो उन्होंने मेरी समस्या पूरी सुने बिना ही कहा कि फोन की टचस्क्रीन (Touch screen) बदलनी होगी क्योंकि यह एक एक्सीडेटियल डेमेज है इसलिए यह वारंटी में नहीं आएगी। मैंने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की पर उन्होंने मेरी कोई बात नहीं सुनी। मैं इनकी घटिया सर्विस (Service) मानसिक रूप से परेशान हो चुका हूं। नोकिया का जवाब प्रतीक्षा में 

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...