पिछले माह कंपनी
ने लुमिया 1520 को भारत में पेश किया था जो 46,999 रुपए का था। वहीं कंपनी
इस बार 1320 के साथ कम रेंज के फैबलेट की शुरूरुआत कर सकती है।
यह पहले से ही साफ हो चुका है कि नोकिया लुमिया 1320 की कीमत 1520 की अपेक्षा कम होगी लेकिन कितना होगा यह कह पाना थोड़ा मुश्किल है।
यह पहले से ही साफ हो चुका है कि नोकिया लुमिया 1320 की कीमत 1520 की अपेक्षा कम होगी लेकिन कितना होगा यह कह पाना थोड़ा मुश्किल है।
हालांकि सूत्रों से
मिली जानकारी के अनुसार नोकिया लुमिया 1320 की कीमत लगभग 28-29 हजार रुपए
हो सकती है।
वहीं लुमिया 1320 के बारे में यह भी कयास लगाया जा रहा है कि यह 7 जनवरी को भारत में लॉन्च हो सकता है। जहां तक नोकिया कि बात है तो कंपनी ने लुमिया 1520 के साथ लुमिया 1320 का भी विज्ञापन कई जगहों पर प्रकाशित किया है।
नोकिया लूमिया 1320 में भी 1520 के सामान 6.0 इंच की डिसप्ले है। यह 1.7 गीगाहर्ट्ज ड्यूल कोर स्नैपड्रेगन एस4 चिपसेट पर कार्य करता है। लूमिया 1320 में 1जीबी रैम, 8जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी और 3,400 एमएएच बैटरी बैकअप है।
जहाँ लुमिया 1520 में 20.7 मेगापिक्सेल का कैमेरा है वहीँ
इस फोन में 5.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा और वीजीए फ्रंट कैमरा भी उपलब्ध है।
कनेक्टिविटी के लिए 3जी, वाई-फाई और ब्लूटूथ है लेकिन एनएफसी नहीं है। 3जी के माध्यम यह 42 एमबीपीएस तक की गति से डाटा ट्रांस्पफर करने में सक्षम है।
कनेक्टिविटी के लिए 3जी, वाई-फाई और ब्लूटूथ है लेकिन एनएफसी नहीं है। 3जी के माध्यम यह 42 एमबीपीएस तक की गति से डाटा ट्रांस्पफर करने में सक्षम है।
माइक्रोसॉफ्ट विंडोज फोन 8 आपरेटिंग आधारित यह फोन नोकिया की क्लियर ब्लैक
डिसप्ले टेक्नोलाजी से लैस है जो बेहतर डिसप्ले और बैटरी बैकअप के लिए
जाना जाता है।

Comments
Post a Comment