Skip to main content

सिमट्रोनिक्स के एक्सपैड स्मार्टफोन बाजार में उपलब्ध्


सिमट्रोनिक्स (Simmtronics) ने कुछ समय पहले ही अपने स्मार्टफोंस लॉन्च किए थे पर उस समय इन्हें बाजार में उपलब्ध् नहीं कराया था। वहीं अब सिमट्रोनिक्स के एक्सपैड एमजॉयड एम 1, फंरॉयड क्यू1, क्यू2, क्यू4 और क्यू5 स्मार्टफोन बाजार में उपलब्ध् हैं। 

इनकी खास बात यह है कि यह पहले ऐसे स्मार्टफोन हैं जो कि पूरी तरह से भारत में बने हैं और मेड इन इंडिया कहलाएंगे।

एंडरॉयड 4.2.1 जेलीबीन ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित एक्सपैड (Xpad) एमजॉयड (Amazoid) एम1 में 2जी और 3जी सपोर्ट के साथ 1.2 गीगाहर्ट्ज डुअलकोर प्रोसेसर का उपयोग किया गया है। इसकी स्क्रीन 4.7 इंच है और 5.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा और 2.0 मैगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ ही 4जीबी इंटरनल मैमोरी, 512 एमबी डीडीआर 3 है। डुअल सिम के अलावा इस फोन में 1800 एमएएच बैटरी है। बाजार में इस फोन की कीमत 8,999 रुपए है। 

एक्सपैड फंरॉयड (Fundroid) क्यू 1 में 3.5 इंच की एलसीडी रेटिना डिसप्ले है और 1.0 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर पर आधारित इस फोन में 2.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीजीए सेकेंडरी कैमरा है तथा 512 एमबी डीडीआर3 रैम और 4जीबी इंटरनल मैमोरी उपलब्ध् है। पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 2.3 जिंजरब्रेड पर आधारित इस फोन की कीमत 3,499 रुपए है। 

एक्सपैड फंरॉयड क्यू2 में 480x800 रेजल्यूशन के साथ 4.0 इंच का डिसप्ले है। यह स्मार्टफोन 1.0 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर पर कार्य करता है और इसमें 512 एमबी रैम की सुविधा है साथ ही एंडरॉयड आइसक्रीम सैंडविच ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित इस फोन में 1400 एमएएच बैटरी का उपयोग किया गया है। साथ ही ब्लूटूथ और वाई-फाई का ऑप्शन भी उपलब्ध् है। बाजार में यह फोन 3,999 रुपए में उपलब्ध् है।

वहीं फंरॉयड क्यू4 में एचवीजीए के साथ 3.5 इंच की डिसप्ले स्क्रीन है और यह भी एंडरॉयड 4.0 आइसक्रीम सैंडविंच पर कार्य करता है। 256 एमबी रैम और मैमोरी कार्ड स्लॉट की सुविधा के साथ यह फोन 1गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर पर आधारित इस फोन की कीमत 3,499 रुपए है। 

इसी तरह क्यू 5 में 4.0 इंच की एलसीडी टच स्क्रीन है और यह भी अन्य क्यू2 और क्य4 की तरह एंडरॉयड 4.0 आइसक्रीम सैंडविच पर आधारित है। इसमें डीडीआर 3 के साथ 512 एमबी रैम, 5.0 मैगापिक्सल कैमरा, डुअल सिम तथा 1400 एमएएच बैटरी भी है। साथ ही फोन की कीमत 4,999 रुपए है। 

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...