Skip to main content

डनजियन हंटर 4


एक्शन से भरपूर है यह गेम।

यदि एक्शन गेम आपको पसंद हैं तो डनजियन हंटर (Dungeon Hunter 4) जरूर पसंद आएगा। शानदार ग्राफिक्स, एक्शन और रोमांच से भरा यह गेम बहुत ही शानदार है।

डनजियन हंटर 4 गेम की पटकथा एक पुराने मंदिर के आस पास है। मंदिर में अब भूतों और बुरे जीवों का बसेरा हो गया है जिन्होंने बहुत खून खराबा मचाया है।

आपको उन्हें खत्म करते हुए मंदिर में खजाने को ढूंढ़ना है।
गेम खेलने के लिए आपके पास चार कैरेक्टर होंगे और हर कैरेक्टर की खासियत अलग है।

परंतु एक समय में आप किसी एक कैरेक्टर का ही चुनाव कर सकते हैं। गेम की शुरुआत में आपको इसकी पटकथा थोड़ी सी बताई जाएगी कि करना क्या है।   हालांकि इस तरह के अन्य गेम में जहां लंबी-चैड़ी पूरी कहानी होती है वहीं इसमें आपको बस थोड़ी कहानी बताई जाएगी। इसके बाद खुद लड़ना और जीतना है।डनजियन हंटर 4 एक प्रफीमियम गेम है और इसमें आपको लड़ते हुए अंक मिलेंगे वहीं जो खजाना मिलेगा उससे भी आपको क्वाइन मिलेंगे।

इन क्वाइन से आप अपने आप को अपग्रेड कर सकते हैं और लड़ाई के लिए जरूरी साजो सामान की खरीदारी कर सकते हैं। गेम का कंट्रोल अच्छा है। बाईं ओर जहां कैरेक्टर को कंट्रोल करने का बटन दिया गया है वहीं दाईं ओर हमला करने के लिए कंट्रोल बटन है। 

अच्छी बात यह कही जा सकती है कि गेम में व्यू बहुत अच्छा है। स्क्रीन पर ही पूरा दृश्य दिखाई देगा जिससे आप अपने चारों ओर से आने वाले दुश्मनों को देख सकते हैं।

पूरे गेम में बस आपको दुश्मनों को मारना है। आप जितना ज्यादा दुश्मनों का नाश करेंगे उतने प्वाइंट मिलेंगे। लड़ाई के बीच में आपको अपनी इनवेंटरी भी बढ़ानी है इससे आपकी ताकत बढ़ती जाएगी। इसमें ग्राफिक्स अच्छे हैं और म्यूजिक आपको एक्शन गेम का अहसास भी कराएगा। कमी की बात करें तो एक तो आप स्वतंत्रा रूप से कुछ कर नहीं सकते। जो कहानी में या गेम आपको जहां ले जाएगा उतना ही करना है। साथ ही बीच-बीच में समझ नहीं आता कि कहां जाएं और क्या करें। ऐसे में कभी-कभी उलझन सी होने लगती है।


बावजूद इसके आपका मनोरंजन करने में सक्षम है। आप इसे विंडोज फोन के लिए मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं। हमने इसका परीक्षण नोकिया लुमिया 920 पर किया है।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...