Skip to main content

बच्चों के लिए टैबलेट

अब तक बच्चों के हाथ में मोबाइल या टैबलेट देखकर आप जल्दी से छीन लेते थे कि इनसे वह बिगड़ जाएगा। परंतु मैं कहती हूं कि उनके हाथों में अब ये डिवायस देना चाहिए। इन बातों से भले ही आपको थोड़ा गुस्सा आ रहा होगा लेकिन जब सच जानेंगे तो शायद आप भी मुझसे सहमत होंगे। 

आज तकनीक का जमाना है। हर चीज मोबाइल तकनीक पर पेश की जा रही है। ऐसे में यदि बच्चे अभी से तकनीक का उपयोग नहीं करेंगे तो शायद जमाने से पीछे रह जाएंगे। 

इतना ही नहीं तकनीक में तो इतना दम है कि आपके बच्चों के भारी-भरकम बैग का भी वजन खत्म कर दे। यही वजह है कि आज स्कूल और कॉलेजों में मोबाइल तकनीक पर जो दिया जा रहा है। 

टेक्नोलॉजी के प्रति बच्चों के बढ़ते लगाव और स्कूल व कॉलेजों की बढ़ती रुचि को देखते हुए कई कंपनियां खास बच्चों के लिए टैबलेट लेकर आई हैं जिनके माध्यम से बच्चे पढ़ाई को भी मनोरंजन के रूप में उपयोग कर सकें। 

आगे हम ऐसे ही टैबलेट के बारे में बता रहे हैं जो कि खासतौर पर बच्चों के लिए ही बनाए गए हैं। 


एड्डी टैबलेट (Eddy Tablet) - एंडरॉयड ऑपरेटिंग 4.2 जेलीबीन पर आधारित इस टैबलेट को खासतौर पर 2 से 10 वर्ष के बच्चों के लिए बनाया गया है। 


इस टैबलेट में ऐसे कई सारे फीचर्स दिए हैं जिनके द्वारा बच्चों को सीखने को बहुत कुछ मिलेगा। 

साथ ही कंपनी का कहना है कि इसमें ऐसे गेम डाले गए हैं जो बच्चों के लर्निंग स्किल को बढ़ाने में मदद करेंगे। 

इसके अतिरिक्त इसमें यह सुविधा भी दी गई है कि पेरेंट्स गूगल प्ले पर जाकर अपने बच्चों के लिए उपयुक्त एप्लिकेशन भी डाउनलोड कर सकते हैं। 

इस टैबलेट में 7.0 इंच की स्क्रीन के साथ 1.6 गीगाहर्ट्ज डुअलकोर प्रोसेसर है। मैमोरी के लिए 1जीबी रैम, 8जीबी इंटरनल स्टोरेज के अतिरिक्त 32जीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है। 

एड्डी टैबलेट में फोटोग्राफी के लिए 2.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा और 0.3 मैगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शन की सुविधा के लिए टैबलेट में वाईफाई, 3जी डोंगल, यूएसबी दिए गए हैं। 

पावर बैकअप के लिए 3200 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह टैबलेट ईबे डॉट कॉम पर 9,999 रुपए में उपलब्ध् है। 


एप स्टार टैबलेट (App Star Tablet) - बीनाटोन टेलीकम्यूनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड ने हाल में खास तौर से बच्चों के लिए टैबलेट पेश किया है। 

एप स्टार नाम से लॉन्च किए गए इस टैबलेट को आसान विकल्प के साथ उपयोग किया जा सकता है। 
जिससे बच्चे आसानी से इसका उपयोग कर सकें। डिवाइस में मेन्यू आइकॉन बड़े हैं तथा टच पेन का भी उपयोग किया जा सकता है।

एंडरॉयड ऑपरेटिंग 4.1 जेलीबीन पर आधारित इस टैबलेट में 7.0 इंच की कपैसिटिव स्क्रीन है। 

साथ ही इसमें दो ऑपरेटिंग मोड है इनमें से एक बच्चों के लिए एप स्टार मोड है वहीं अभिभावकों के लिए पेरेंट मोड दिया गया है। 

इसके अतिरिक्त टैबलेट में 1गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर,  512 एमबी रैम और 4जीबी इंटरनल मैमोरी है। वहीं 16जीबी तक एक्सपेंडेबल मैमोरी का भी उपयोग किया जा सकता है। भारतीय बाजार में इस टैबलेट की कीमत 9,999 रुपए है।

  

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...