Skip to main content

लुमिया 1020 की कीमत में भारी कटौती, 36,499 रु में उपलब्ध



नोकिया लुमिया सीरीज का अब तक का सबसे ताकतवर फोन माना जाने वाला नोकिया लुमिया 1020 की कीमत में लगातार गिरावट नजर आ रही है।

अब तक तो ऑनलाइन साइट फ्लिपकर्ट और स्नैपडील पर यह कम कीमत पर उपलब्ध् करा रही थी किंतु अब नोकिया ने भी अधिकारिक रूप से इसकी कीमत में कटौती की है।

कंपनी बायबैक ऑफर के साथ 36,499 रुपए में मुहैया करा रही है।

कंपनी ने अपनी बेवसाइट पर उन फोन्स की पूरी लिस्ट प्रकाशित की है जिसके माध्यम से बायबैक ऑफर का लाभ लिया जा सकता है।

इसमें ब्लैकबेरी, सैमसंग, सोनी और एचटीसी के अलावा कुछ भारतीय मोबाइल निर्माताओं के भी फोन उपलब्ध् हैं।
http://www.nokia.com/in-en/applicabledeviceslumia1020

बिना बायबैक ऑफर के साथ ऑनलाइन स्टोर पर यह 39-40 हजार रुपए में उपलब्ध है। बाजार से  भी इस फ़ोन को बिना बायबैक ऑफर के लगभग इसी कीमत पर ले सकते हैं। 

नोकिया लुमिया 1020 (Nokia Lumia 1020) वही फोन है जो अपने ताकतवर 41.0 मेगापिक्सल कैमरे के लिए जाना जाता है। 

फोटोग्राफी के मामले में यह बहुत ही शानदार है। वहीं फोन में फोटोग्राफी से सम्बंधित कई नोकिया एप्लिकेशन मुफ्त भी हैं। नोकिया लुमिया 1020 को विंडोज फोन 8 ऑपरेटिंग पर पेश किया गया है। 

इसकी इंटरनल मैमोरी 32 जीबी है और इसमें 2 जीबी का रैम दिया गया है। फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज का स्नैपड्रैगन एस4+ डुअलकोर प्रोसेसर दिया गया है। 

फोन में कनेक्टिविटी के लिए 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ और एनएफसी है। भारतीय बाजार में फोन काला, सफेद और पीले रंग में उपलब्ध् है। 

लुमिया 1020 के अलावा नोकिया लुमिया 925, लुमिया625, लुमिया 720, लुमिया520 और लुमिया 620 मॉडल के साथ भी यह बायबैक ऑफर उपलब्ध् है।

 http://www.nokia.com/in-en/buyback?cid=ncomprod-fw-scl-na-925-na-twitter-in-en-1todtmx52163c 

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

आज की डीलः नोकिया लुमिया 625

नए साल का आगाज होने ही वाला है और जगह-जगह आॅफर्स (Offers) व डिस्काउंट की शुरूआत हो चुकी है।  आॅफर्स की बात करें तो आज के इस तकनीकी युग में उपभोक्ता गैजेट की तरफ अधिक आकर्षित होते हैं।  इसी श्रेणी में कई आॅनलाइन साइट्स (Online Sites) मोबाइल फोन पर आॅफर उपलब्ध कराती हैं। आज हम नोकिया लुमिया 625 (Nokia Lumia 625) पर मिल रहें शानदार डिस्काउंट पर नजर डालेंगे।  आॅक्टाकोर आधारित आईबाॅल आॅक्टा ए41 टैबलेट लाॅन्च विश्व की लोकप्रिय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया ने लुमिया सीरीज में लुमिया 625 को 19,000 रुपए में भारतीय बाजार में लाॅन्च किया था। किंतु अब उपभोक्ता इस फोन को बेहद ही कम कीमत पर खरीद सकते हैं। 19,000 रुपए में लाॅन्च हुए नोकिया लुमिया 625 को उपभोक्ता 15,899 में होमशाॅप 18 से खरीद सकते हैं।  वहीं 13,171 रुपए में यह फोन फ्लिपकार्ट  पर उपलब्ध है। स्नैपडील पर नोकिया लुमिया 625 की कीमत 8,999 रुपए है। किंतु सबसे कम कीमत केवल 7,499 रुपए में सुलेखा तथा अमेजन डाॅट इन से उपभोक्ता लुमिया 625 खरीद सकते हैं।  नोकिया लुमिया 625 में ...