Skip to main content

आज की डील : सोनी एक्सपीरिया जेड1


कुछ समय पहले सोनी एक्सपीरिया जेड1 को कंपनी ने 44, 990 रुपए में लॉन्च किया था पर आज यह फोन बेहतर डिस्काउंट के साथ ऑनलाइन साइट्स पर उपलब्ध है।

ऑनलाइन साइट फ्लिपकर्ट (Flipkart) पर सोनी एक्सपीरिया जेड1 36,999 रुपए में मिल रहा है वहीं स्नैपडील (Snapdeal) पर इसकी कीमत 35,086 रुपए है।

ऑनलाइन साइट ट्रेडस (Tradus) पर इस फोन को 37,377 रुपए में बेचा जा रहा है और शॉपक्लुज् (Shopclues) साइट पर 34,399 रुपए में सबसे कम कीमत पर उपलब्ध है।

सोनी एक्सपीरिया जेड1 कई मायनों में खास है लेकिन इसमें सबसे खास है इसकी कैमरा क्वालिटी। पहली बार किसी फोन में 20.7 मेगापिक्सल का कैमरा देखा गया है।

देखने में तो यह अपने पुराने संस्करण एक्सपीरिया जेड से काफी मिलता जुलता है। फोन का मुख्य और पिछला पैनल ग्लास का बना है जैसा कि एक्सपीरिया जेड में भी देखने को मिला था। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि दोनों पैनल रगड़ अवरोधक हैं। वहीं धूल व पानी अवरोधक भी बनाया गया है।

सोनी एक्सपीरिया जेड1 में 5.0 इंच की स्क्रीन दी गई है जिसे 1080x1920 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ पेश किया गया है।

बेहतर प्रोसेसिंग के लिए इसमें 2.2 गीगाहर्ट्ज का क्वाडकोर क्वालकॉम प्रोसेसर है। इसके साथ ही 2 जीबी का रैम भी उपलब्ध् है। फोन की इंटरनल मैमोरी 16 जीबी है।

इसमें माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट है और आप 64 जीबी तक का कार्ड उपयोग कर सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 2जी, वाई-फाई और ब्लूटूथ दिया गया है। पावर बैकअप के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

जेड 1 को एंडरॉयड ऑपरेटिंग 4.2 पर पेश किया गया है। ऑपरेटिंग को नया नहीं कहा जकता तो पुराना भी नहीं है। फोन में 1/2,3’’ एक्मोर आर सेंसर है।

इसके साथ ही कंपनी ने इसे जी लेंस व बीआईओएनजेड मोबाइल इमेज प्रोसेसर तकनीक से लैस किया है। भारतीय बाजार में फोन को 43,000 रुपए में लांच किया गया था।

Comments

Popular posts from this blog

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

बेहाल उपभोक्ता (Consumer Forum)

मैं नोकिया लूमिया 920 (Nokia Lumia 920) का उपयोग कर रहा हूं। लेकिन इस फोन में अब अत्यधिक गर्म होने की समस्या होने लगी है। साथ ही कभी कभी इसकी स्क्रीन भी कार्य करना बंद कर देती है। जब यह फोन ज्यादा हीट देने लगा तो मैंने देखा कि इसमें क्रेक की भी समस्या हो गई है। कभी-कभी तो कैमरा भी काम करना बंद कर देता है और हेडफोन भी कोई रिस्पांस नहीं देता। जब मैं नोकिया कस्टमर केयर सेंटर गया तो उन्होंने मेरी समस्या पूरी सुने बिना ही कहा कि फोन की टचस्क्रीन (Touch screen) बदलनी होगी क्योंकि यह एक एक्सीडेटियल डेमेज है इसलिए यह वारंटी में नहीं आएगी। मैंने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की पर उन्होंने मेरी कोई बात नहीं सुनी। मैं इनकी घटिया सर्विस (Service) मानसिक रूप से परेशान हो चुका हूं। नोकिया का जवाब प्रतीक्षा में 

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...