Skip to main content

कोको द फिश: बड़ी मछली छोटी मछली को खा जाती है


बड़ी मछली छोटी मछली को खा जाती है। यह कहावत आपने बहुत बार सुनी होगी। परंतु वास्तविक रूप से देखने का समय अब आ गया है बल्कि इस कार्य को देखने के साथ खेलकर भी आप उतना ही मजा ले सकते हैं।

कोको द फिश (Coco the Fish!) नाम से उपलब्ध इस मोबाइल गेम में आपको अपनी कोको मछली को कंट्रोल करना है। समंदर में मछली तैरती रहेगी और उसके सामने ढेर सारी छोटी मछलियां आएंगी। ऐसे में आपको अपनी मछली को उनके पास ले जाकर उसे खिलाना है। आपकी कोको जितनी मछलियों को खाएगी वह उतनी ही बड़ी और ताकतवर होती जाएगी।

छोटी मछलियों के खाने के क्रम में अक्सर बड़ी मछलियां बीच में आ जाती हैं और जैसा कि हम पहले भी बात कर चुके हैं बड़ी मछली छोटी मछली को खा जाती है। यहां भी ऐसा ही होगा। इसलिए आपको छोटी मछलियों को खिलाना तो है लेकिन जरा संभलकर। 


छोटी मछलियों को खाते-खाते आपकी मछली जब बड़ी हो जाएगी तो वह दूसरी बड़ी मछली को भी खाने में सक्षम होगी। परंतु याद रहे कि यह समंदर है। यहां बड़ी मछलियों के अलावा विशाल व्हेल और सार्क भी हैं जो कभी भी आपके लिए खतरा बन जाती हैं।

मछली को कंट्रोल आप अपनी उंगली से कर सकते हैं। उसे जहां ले जाना है बस उंगली स्क्रीन पर स्वाइप कर ले जाएं। उंगली से कंट्रोल की वजह से यह काफी आसानी से मूव हो जाती है और आपको खेलने में मजा भी आएगा। 

बीच-बीच में कुछ अलग टास्क भी दिए जाएंगे जो इस गेम को और मजेदार बनाते हैं। हर भाग के शुरुआत में आपको टास्क की जानकारी दी जाती है जिससे गेम को समझना आसान हो जाता है। गेम जैसे-जैसे आगे बढ़ता जाएगा वैसे-वैसे आपकी मुश्किलें बढ़ेंगी ही। साथ ही, बीच-बीच में कोई भाग बड़ा कठिन दिया गया है जिसे पार करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।



गेम (Coco the Fish! -Cute Fish Game) खेलने में आसान है और ग्राफिक्स अच्छे हैं। हालांकि ग्राफिक्स और अच्छा हो सकता था। म्यूजिक की कोई खास जरूरत है नहीं। खेलने के क्रम में उसे बंद कर दें तो ज्यादा बेहतर होगा। कोको द फिश को गूगल प्ले स्टोर से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। हमने इसका परीक्षण जियोनी ईलाइफ ई7 (Gionee ELIFE E7) पर किया।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...