Skip to main content

Mobile Review: एलजी जी3


हर किसी को मालूम था कि आज एलजी जी 3 लाॅन्च करने वाला है। फिर भी उत्सुकता कम नहीं हो रही थी। लोग टकटकी लगाए देख रहे थे। और.. आखिरकार वह पल आ ही गया जब चमचमाते हुए एलजी जी3 को हाथ में लिए उससे भी कहीं ज्यादा चमकता हुआ सितारा फोन को लाॅन्च कर करने आए आया। 

वह सितारा कोई और नहीं बल्कि बाॅलीवुड सुपर स्टार अमिताभ बच्चन थे। उस वक्त तो लोगों की नजरें फोन से ज्यादा अमिताभ पर लगी थीं। परंतु जब इस फोन की खासियतों के बारे में अमिताभ बच्चन ने बताना शुरू किया तो ऐसा लगा वास्तव में यह एक अद्भुत फोन है। 

उस भीड़ में हम भी शामिल थे और जब हमारे पास यह फोन आया तो परीक्षण के दौरान हमने इसी बात को जांचने की कोशिश की कि क्या यह फोन वास्तव में इतना शानदार है या फिर अमिताभ की चमक के साथ ज्यादा चमकदार दिखाई दे रहा था। 

क्यों खरीदें
क्वाड एचडी डिसप्ले और एडवांस प्रोसेसर के साथ परफाॅर्मेंस के मामले में फोन शानदार है। उपयोग में आसान है और बिल्ट क्वालिटी भी बेहतर है। वहीं इसमें 4जी सपोर्ट भी है।

क्यों न खरीदें
नहीं खरीदने का सबसे बड़ा कारण फोन का महंगा होना ही हो सकता है। इसके अलावा लगभग आधे का यह बड़ा सा फोन भी शायद कुछ लोगों की नापसंद का कारण हो सकता है।

रूप रंग
एलजी जी 3 के डिजाइन को देखकर हमें बहुत खुशी नहीं हुई इससे बेहतर जी2 कहा जा सकता है। फोन काफी बड़ा है। उसका कारण है इसकी 5.5 इंच की स्क्रीन। 

फोन के बारे में ऐसा नहीं कहा जा सकता कि इसमें काफी स्थान खाली है और इसे छोटा किया जा सकता था। फोन की मोटाई 8.9 एमएम है और वजन 149 ग्राम। इस स्क्रीन साइज के साथ इसका वजन ठीक ही कहा जा सकता है। 

हालांकि बड़ी स्क्रीन होने के बावजूद यह आसानी से आपकी हथेली में आने में सक्षम है। एलजी जी 2 की तरह इसमें भी आपको बैक बटन मिलेगा। एलजी की दाद देनी होगी कि बैक बटन के बावजूद फोन ज्यादा मोटा नहीं है। 

https://www.youtube.com/watch?v=4i7rx5QJF-w

विशेषताएं
एलजी जी 3 में 5.5 इंच का डिसप्ले क्वाड एचडी रेजल्यूशन के साथ दिया गया है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1440x2560 पिक्सल है। इसके अलावा फोन में और भी कई खासियतें हैं। जी 3 को क्वालकाॅम स्नैपड्रैगन 801 चिपसेट पर पेश किया गया है। 

प्रोसेसिंग के लिए इसमें 2.5 गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है। भारतीय बाजार में यह फोन दो मैमोरी विकल्प के साथ उपलब्ध् है। 16 जीबी मैमोरी के साथ 2 जीबी रैम है जबकि 32 जीबी मैमोरी के साथ 3 जीबी की रैम दी गई है। इस अंक में हमने 16 जीबी मैमोरी माॅडल का परीक्षण किया। पावर बैकअप के लिए इसमें 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन में 3जी और वाई-फाई के अलावा 4जी एलटीई सपोर्ट भी है। 

प्रयोग में सुविधा
बड़ी स्क्रीन के साथ एलजी जी 3 उपयोग में बहुत ही बेहतर रहा। फोन एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट पर पेश किया गया है। फोन के यूजर इंटरफेस को पहले की अपेक्षा ज्यादा बेहतर बनाने की कोशिश की गई है। 

इसमें नाॅक कोड तो मिलेगा ही। साथ ही जी वाॅच के साथ उपयोग करने के लिए हेल्थ एप्लिकेशन भी दिए गए हैं। नए एलजी में नोटिफिकेशन बार में भी बदलाव किया गया है। इसके साथ ही जेस्चर का भी अच्छा उपयोग इस फोन में देखने को मिलेगा।

परफाॅर्मेंस
परफाॅर्मेंस के मामले में कहा जा सकता है कि पफोन बेहद ही शानदार है। इसका क्वाडकोर
प्रोसेसर आपको बेहतर अहसास कराने में सक्षम हैै। फोन में उपयोग के दौरान कहीं से किसी तरह का कोई लैग नहीं मिला। 

वहीं क्वाड एचडी डिसप्ले का अहसास ही अलग है। फोन में वीडियो और मूवी देखना भी बड़ा सुखद रहा। जी 3 में फोटोग्राफी के लिए 13.0 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है और कैमरे की क्वालिटी शानदार है। फोन में सिर्फ मुट्ठी बंद कर और मुटठी खोलकर सेलफाई खींच सकते हैं। बैटरी बैकअप अच्छा है।
पैसे की वसूली
एलजी जी 3 की बिल्ट क्वालिटी अच्छी है और क्वाड एचडी डिसप्ले भी शानदार है। एडवांस प्रोसेसर और आॅपरेटिंग भी इसमें चार चांद लगाते हैं। कैमरा भी शानदार है और जेस्चर का बेहतर उपयोग भी देखने को मिला। 

परंतु जब पैसे की वसूली की बात आती है तो यह थोड़ा पीछे रह जाता है। आज बजट फोन में भी अडवांस फीचर की भरमार है ऐसे में 50 हजार का बजट थोड़ा ज्यादा तो कहा ही जा सकता है। 

विकल्प 
एलजी जी 3 की कीमत 47,990 रुपए है। विकल्प के तौर पर सैमसंग गैलेक्सी एस 5 और एचटीसी वन एम8 देखा जा सकता है जिनकी कीमत क्रमशः 48,300 रुपए है।


तकनीकी पक्ष
LG G3 Full phone specificationआकारः 146.3x74.6x8.9 एमएमवजनः 149 ग्राम
मैमोरीः 16जीबी, माइक्रोएसडी
बैटरीः ली-पो 3,000 एमएएच
स्क्रीनः 5.5 इंच, कैपेसिटिव
टाॅकटाइम/स्टैंडबाॅय (घंटे): 19/565
ब्लूटूथ/वाईफाईः हां/हां
फोनबुक क्षमताः शेयर्ड
जीपीआरएस/3जीः हां/हां
कैमराः 13.0 मेगापिक्सल
फ्रीक्वेंसीः  क्वाड-बैंड
अन्यः नोक कोड और इंफ्रारेड।
कीमतः 49,990 रुपए

आखिरी फैसला

रूपरंग- 8/10
विशेषताएं- 8/10
कार्यक्षमता- 9/10
प्रयोग में सुविधा- 9/10
पैसे की वसूली- 7/10 

कुल-  82%

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...