Skip to main content

कंस्यूमर फोरम (Consumer Forum)

टीवी पर विज्ञापन देखने के बाद मैंने 3,500 रुप्ए का माइक्रोमैक्स ए27 (Micromax A27), साईं मोबाइल, मुंबई से खरीदा। लेकिन खरीदने के कुछ ही समय बाद वो हैंग होना शुरू हो गया। इस बारे में कस्टमर केयर (Costumer care) में बताया तो उन्होंने कहा कि आप जिगर कम्यूनिकेशन सर्विस सेंटर (Service Center) जाइए। मैंने कस्टमर केयर को भी इस बारे में बताया लेकिन कुछ नहीं हुआ। इसके तीन महीने बाद मेरे फोन के चार्जर ने भी काम करना बंद कर दिया और मैं वापस जिगर कम्यूनिकेशन गया उन्होंने मुझे कहा 100 रुपए के भुगतान के बाद एक महीने के बाद नया चार्जर देने को कहा। मैंने उनसे कहा कि मेरा फोन एक साल की वारंटी में है। मैंने निश्चय किया कि मैं दादर सर्विस सेंटर में जाकर सात दिन के लिए अपना फोन जमा करा दूंगा जैसा कि मैंने उन्हें कहा था। मैंने सर्विस सेंटर फोन किया और उन्हें बताया कि मेरा चार्जर टूटा हुआ है और मुझे नए चार्जर के लिए  250 रुपए देने होंगे। जबकि मेरा चार्जर सिर्फ नहीं कर रहा था और वो टूटा हुआ तो बिल्कुल नहीं था। वो अब मेरे साथ चीटींग कर रहे हैं। कृप्या मेरी मदद कीजिए।
अमरित ओसवाल 



माइक्रोमैक्स का जवाब
कस्टमर ने सर्विस सेंटर में फोन के साथ वाला चार्जर वापस लिया है और हमने मामला दर्ज कर दिया है।
अमरित ओसवाल का जवाब
हां मैंने चार्जर लिया था लेकिन उसके लिए मैंने अलग से भुगतान भी किया था, वैसे भी मेरा फोन उस समय वारंटी में था।



यदि आपको भी मोबाइल व टेलीकॉम से जुडी कोई समस्या है और आप हमारी मदद चाहते हैं तो निःसंकोच विस्तार से अपनी पीड़ा पूरे पते व फोन नंबर के साथ हमें ईमेल कीजिए। हम संबंधित कंपनी के सम्मुख उस मामले को उठाएंगे। हमारा मेल आईडी है - team@mymobile.co.in mymobileh@gmail.com

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

आज की डीलः नोकिया लुमिया 625

नए साल का आगाज होने ही वाला है और जगह-जगह आॅफर्स (Offers) व डिस्काउंट की शुरूआत हो चुकी है।  आॅफर्स की बात करें तो आज के इस तकनीकी युग में उपभोक्ता गैजेट की तरफ अधिक आकर्षित होते हैं।  इसी श्रेणी में कई आॅनलाइन साइट्स (Online Sites) मोबाइल फोन पर आॅफर उपलब्ध कराती हैं। आज हम नोकिया लुमिया 625 (Nokia Lumia 625) पर मिल रहें शानदार डिस्काउंट पर नजर डालेंगे।  आॅक्टाकोर आधारित आईबाॅल आॅक्टा ए41 टैबलेट लाॅन्च विश्व की लोकप्रिय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया ने लुमिया सीरीज में लुमिया 625 को 19,000 रुपए में भारतीय बाजार में लाॅन्च किया था। किंतु अब उपभोक्ता इस फोन को बेहद ही कम कीमत पर खरीद सकते हैं। 19,000 रुपए में लाॅन्च हुए नोकिया लुमिया 625 को उपभोक्ता 15,899 में होमशाॅप 18 से खरीद सकते हैं।  वहीं 13,171 रुपए में यह फोन फ्लिपकार्ट  पर उपलब्ध है। स्नैपडील पर नोकिया लुमिया 625 की कीमत 8,999 रुपए है। किंतु सबसे कम कीमत केवल 7,499 रुपए में सुलेखा तथा अमेजन डाॅट इन से उपभोक्ता लुमिया 625 खरीद सकते हैं।  नोकिया लुमिया 625 में ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...