Skip to main content

और बड़ा हुआ एप्पल, आईफोन 6 और आईफोन 6प्लस लाॅन्च


विश्व की प्रमुख स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एप्पल (#Apple) ने आईफोन 6 और 6 प्लस (Apple iPhone 6 and Apple iPhone 6 Plus) को लाॅन्च कर दिया है। जैसा कि मालूम है एक साल में एप्पल (Apple) एक ही बार फोन लाॅन्च करता है। पहले कंपनी साल में एक ही फोन लाॅन्च करती थी लेकिन वर्ष 2013 में पहली बार आईफोन 5एस और आईफोन 5सी को लाॅन्च किया था। यह पहली बार था जब कंपनी ने दो फोन का प्रदर्शन किया हो। इस बार भी कंपनी ने दो एप्पल आईफोन 6 (Apple iPhone 6 ) और एप्पल आईफोन 6 प्लस (Apple iPhone 6 Plus) दो माॅडल को उतारा है।

पुराने फोन की अपेक्षा इन फोन में कई नए फीचर का समावेस किया गया है। बढ़ते स्क्रीन साइज की मांग को देखते हुए कंपनी ने इस बार बड़ी स्क्रीन वाले फोन के साथ दस्तक दी है। अब से पहले तक कंपनी के पास सिर्फ 4.0 इंच स्क्रीन के साथ ही फोन उपलब्ध थे लेकिन इस बार कंपनी ने 5 इंच में कदम रख दिया है। एप्पल आईफोन 6 (Apple iPhone 6) में 4.7 इंच की स्क्रीन दी गई है जबकि आईफोन 6 प्लस 5 (Apple iPhone 6) .5 इंच स्क्रीन के साथ उपलब्ध है। 


एप्पल आईफोन को रेटीना डिसप्ले के साथ पेश किया जाता है जो बेहतर डिसप्ले के लिए जाना जाता है। परंतु कंपनी अब तक हाईडेफिनेशन रेजल्यूशन से दूर था। इस बार फोन को फुल एचडी स्क्रीन के साथ पेश गया है। हालांकि आईफोन 6 में 1334x750 पिक्सल रेजल्यूशन की स्क्रीन है लेकिन आईफोन 6 प्लस में 1920x1080 पिक्सल रेजल्यूशन की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है।

डिजाइन पर आगे बढ़े तो देखेंगे कि एप्पल के फोन पहले की अपेक्षा पतले भी हो गए हैं। आईफोन 6 की मोटाई 6.9 एमएम है जबकि आइफोन 6 प्लस की माटाई 7.1 एमएम है।  आईफोन 5एस की तरह इसमें भी 64 बिट्स ए8 प्रोसेसर का उपयोग किया गया है जो बेहतर परफाॅर्मेंस के लिए जाना जाता है।

दोनों फोन को एप्पल के नए आॅपरेटिंग आईओएस 8 (iOS 8) पर पेश किया गया है जिसका प्रदर्शन हाल में कंपनी ने किया था। फोन में फोटोग्राफी के लिए 8.0 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है लेकिन कंपनी का दावा है कि यह पहले से कहीं ज्यादा बेहतर फोटोग्राफी में सक्षम है। फोन में 1.5 माइक्रोन पिक्सल के अलावा एफ/2.2 अपर्चर तकनीक का उपयोग किया गया है। 

इसके अलावा फोन में फिगरप्रिंट स्कैनर और एप्पल पेय जैसे फीचर भी उपलब्ध हैं। एप्पल आईफोन 6 और आईफोन 6 प्लस 19 सितंबर से अमेरिका सहित कुछ देशोें उपलब्ध होगा। भारत में यह फोन अक्टूबर में आने की उम्मीद है। साल के अंत तक विश्व के 115 देशों में फोन को लाॅन्च किया जाएगा। जहां तक कीमत की बात है तो 199 डाॅलर से फिलहाल शुरुआत है। भारत में इसके कीमत की घोषणा अभी नहीं की गई है। परंतु उम्मीद है कि 55 हजार रुपए के आस पास होगी। 

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...