Skip to main content

एसर ने पेश किए 6 नए लैपटाॅप

तकनीकी क्षेत्र में बहुप्रचलित कंपनी एसर (Acer) ने ई सीरीज में एक साथ 6 नए टैबलेट (Tablet) बाजार में लाॅन्च किए हैं।

ईएस1-511, ई3-111, ई5-511, ई5-471, ई5-571 और ई5-571जी नाम से लाॅन्च किए गए यह सभी डिवाइस इंटेल कोर आई प्रोसेसर (intel core i processor) से इंटेल पेंटियम प्रोसेसर एन3530 पर आधारित हैं।

 इनकी शुरूआती कीमत 20,999 रुपए से 59,999  रुपए है। यह सभी माॅडल 11.6 इंच, 14.0 इंच और 15,6 इंच आकार में उपलब्ध होंगे।

स्टाइलिश और आकर्षक डिजाइन के हैं तथा बैटरी का अनलिमिटेड अनुभव देने में सक्षम हैं। ई सीरीज (E-Series) के यह टैबलेट लगभग 7 घंटे का बैकअप आसानी से दे सकते हैं। विंडोज 8.1 (Windows 8.1) आॅपरेटिंग पर ई5 सीरीज के तीनों टैबलेट में लगभग सभी तकनीकी पक्ष एक समान है।

एस्पायर ई5-571 (Aspire E5-571), ई5-571जी (E5-571G), ई5-471 (E5-471) में 12 जीबी मैमोरी और 1 टीबी हार्ड डिस्क है तथा कीपैड (Keypad) की सुविधा के साथ ही टच पैड (Touch pad) का भी उपयोग किया जा सकता है।

एस्पायर ई5-511 (Aspire E5-511) में 15.6 इंच के डिसप्ले के साथ टचपैड शामिल है जिसमें उंगली के माध्यम से स्क्रीन पर स्वाइप (Swipe), स्क्राॅल (Scroll) और जूम (Zoom) कर सकते हैं। यह टैबलेट टाइटेनियम सिल्वर, मिडनाइट ब्लैक और रेड तीन आकर्षक व खूबसूरत रंगों में उपलब्ध है।
 
वहीं एस्पायर ई3-111 (Aspire E3-111) में 11.6 इंच के डिसप्ले के साथ ही वजन मात्र 1.29 कि.ग्रा है। लैपटाॅप की बाॅडी 21.2 एमएम तक थिन है तथा 500 जीबी स्टोरेज की सुविधा उपलब्ध है। स्लिम बाॅडी के साथ हल्के वजन के इस टैबलेट में यूएसबी 3.0 (USB 3.0) तथा एचडीएमआई (HDMI) दिए गए हैं। बाईं ओर उपलब्ध यूएसबी पोर्ट और एसडी कार्ड स्लाॅट (SD Card Slot) का आसानी से उपयोग किया जा सकता है।

इन्हीं के साथ लाॅन्च किए गए एस्पायर ईएस1-511 में 500 जीबी स्टोरेज की क्षमता है जिसमें आप आसानी से वीडियो, फोटो, म्यूजिक और अन्य महत्वपूर्ण डाटा सुरक्षित रख सकते हैं। इसका डिजाइन भी काफी आकर्षक है और बाॅडी भी स्लिम है।

इसकी बैटरी लगभग 5.5 घंटे का बैकअप दे सकती है। एसर द्वारा लाॅन्च किए गए यह सभी टैबलेट प्रीलोडेड विंडोज 8 के अलावा एक साल की अंतर्राष्ट्रीय ट्रैवलर वारंटी (International traveler Warranty) के साथ उपलब्ध हैं।


Comments

Popular posts from this blog

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

बेहाल उपभोक्ता (Consumer Forum)

मैं नोकिया लूमिया 920 (Nokia Lumia 920) का उपयोग कर रहा हूं। लेकिन इस फोन में अब अत्यधिक गर्म होने की समस्या होने लगी है। साथ ही कभी कभी इसकी स्क्रीन भी कार्य करना बंद कर देती है। जब यह फोन ज्यादा हीट देने लगा तो मैंने देखा कि इसमें क्रेक की भी समस्या हो गई है। कभी-कभी तो कैमरा भी काम करना बंद कर देता है और हेडफोन भी कोई रिस्पांस नहीं देता। जब मैं नोकिया कस्टमर केयर सेंटर गया तो उन्होंने मेरी समस्या पूरी सुने बिना ही कहा कि फोन की टचस्क्रीन (Touch screen) बदलनी होगी क्योंकि यह एक एक्सीडेटियल डेमेज है इसलिए यह वारंटी में नहीं आएगी। मैंने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की पर उन्होंने मेरी कोई बात नहीं सुनी। मैं इनकी घटिया सर्विस (Service) मानसिक रूप से परेशान हो चुका हूं। नोकिया का जवाब प्रतीक्षा में 

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...