Skip to main content

स्पाइस फायर वन-एमआई एफएक्स1 लाॅन्च

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में स्पाइस (Spice) रिटेल लिमिटेड ने अपना पहला फायरफाॅक्स (Firefox) आॅपरेटिंग आधारित स्मार्टफोन स्पाइस फायर वन-एमआई एफएक्स1 (spice fire one-mi fx1) लाॅन्च किया है। जो कि कम बजट (Low budget) में उपभोक्ताओं को शानदार फीचर का अनुभव देने में सक्षम है। स्पाइस द्वारा लाॅन्च किया गया यह डिवाइस हिंदी, तमिल और बंगाली सहित कई भारतीय भाषाओं में कार्य करने में सक्षम है। 

फोन के लाॅन्च के दौरान स्पाइस मोबिलिटी के चीफ एक्जीक्यूटिव आॅफिसर प्रशांत बिंदल ने कहा कि ‘यह सस्ते स्मार्टफोन के जरिए अपनी आकांक्षाओं से जुड़ने के छोटे शहरों की जनता के सपनों को पूरा करने में सक्षम बनाने की दिशा में एक कदम है। कम कीमत वाले स्पाइस फायर वन के जरिए, स्पाइस में हम लोग फीचर फोन उपयोगकर्ताओं को स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं में तब्दील करने है। मोजिला (Mozilla) के साथ यह संयुक्त उपक्रम स्मार्टफोन के लिए उत्पाद पेशकश में एक नई सफलता और एक नया विचार है।’

स्पाइस फायर वन स्मार्टफोन पूरी तरह वेब टेक्नोलाॅजी (web technology) पर आधारित है तथा इसमें उपयोगकर्ताओं की आवश्यकतानुसार सभी महत्वपूर्ण फीचर्स दिए गए हैं। फोन के अन्य तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो डुअल सिम (dual sim) आधारित इस फोन में 1 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर तथा 8.89 सेमी. का टच डिसप्ले दिया गया है। 

फोन में फोटोग्राफी के लिए 1.3 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। साथ ही वीडियो काॅलिंग (video calling)  की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। पावर बैकअप के लिए स्पाइस फायर वन में 1400 एमएएच की बैटरी उपलब्ध है जो कि कंपनी के अनुसार 6 घंटे का टाॅकटाइम देने में सक्षम है। 

साथ ही खास बात यह है कि एयरसेल (Aircel) के साथ स्पाइस की साझेदारी के कारण उपभोक्ताओं को तीन महीने तक प्रति माह 1 जीबी मुफ्त डाटा (Free data) भी प्राप्त होगा। 

सभी आधुनिक फीचर व सुविधाओं से लैस स्पाइस फायर वन की कीमत मात्र 2,299 रुपए है तथा यह कुछ समय के लिए आॅनलाइन साइट स्नैपडील (Snapdeal.com) पर उपलब्ध होगा। किंतु बाद में इस सभी प्रमुख रिटेल स्टोर्स के अलावा स्पाइस हाॅटस्पाॅट स्टोर्स (HOtspot store) तथा सहोलिक डाॅट (Saholic.com) पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। 
इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें :- http://www.mymobile.co.in/news/spice-unveils-spice-fire-one-mi-fx1-rs-2229/

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

आज की डीलः नोकिया लुमिया 625

नए साल का आगाज होने ही वाला है और जगह-जगह आॅफर्स (Offers) व डिस्काउंट की शुरूआत हो चुकी है।  आॅफर्स की बात करें तो आज के इस तकनीकी युग में उपभोक्ता गैजेट की तरफ अधिक आकर्षित होते हैं।  इसी श्रेणी में कई आॅनलाइन साइट्स (Online Sites) मोबाइल फोन पर आॅफर उपलब्ध कराती हैं। आज हम नोकिया लुमिया 625 (Nokia Lumia 625) पर मिल रहें शानदार डिस्काउंट पर नजर डालेंगे।  आॅक्टाकोर आधारित आईबाॅल आॅक्टा ए41 टैबलेट लाॅन्च विश्व की लोकप्रिय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया ने लुमिया सीरीज में लुमिया 625 को 19,000 रुपए में भारतीय बाजार में लाॅन्च किया था। किंतु अब उपभोक्ता इस फोन को बेहद ही कम कीमत पर खरीद सकते हैं। 19,000 रुपए में लाॅन्च हुए नोकिया लुमिया 625 को उपभोक्ता 15,899 में होमशाॅप 18 से खरीद सकते हैं।  वहीं 13,171 रुपए में यह फोन फ्लिपकार्ट  पर उपलब्ध है। स्नैपडील पर नोकिया लुमिया 625 की कीमत 8,999 रुपए है। किंतु सबसे कम कीमत केवल 7,499 रुपए में सुलेखा तथा अमेजन डाॅट इन से उपभोक्ता लुमिया 625 खरीद सकते हैं।  नोकिया लुमिया 625 में ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...