Skip to main content

इंटेक्स ने पेश किया एक्वा स्टाइल मिनी

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इंटेक्स (intex) कुछ लिमिटेड एडिशन एक्वा स्टाइल मिनी (Intex Aqua mini) लाॅन्च किया है। जिसकी कीमत 4,990 रुपए है तथा यह फोन चार बार विश्व चैंपियन रहीं महिला बाॅक्सर मैरी काॅम (Mary kom) पर आधारित रिलीज हुई फिल्म को ध्यान में रखकर लाॅन्च किया गया है। 

इंटेक्स एक्वा स्टाइल मिनी एक्सक्लूजिवली (Exclusively) आॅनलाइन साइट स्नैपडील (snapdeal) पर उपलब्ध होगा तथा कंपनी ने इस स्मार्टफोन के केवल 5,000 यूनिट ही लाॅन्च किए हैं। 

फोन के तकनीकी पक्ष की बात करें तो एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (android kitkat) पर आधरित इस स्मार्टफोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर (dualcore processor) का उपयोग किया गया है। 

फोन में फ्लैश (flash) के साथ 5.0 मेगापिक्सल रियर के अलावा वीडियो काॅलिंग (video calling) के लिए वीजीए फ्रंट कैमरा की भी सुविधा उपलब्ध है। इंटेक्स एक्वा स्टाइल मिनी में सबसे खास बात यह है कि इसमें 4.0 इंच का सैमसंग एमोलेड डिसप्ले (Samsung Amoled Display) दिया गया है। 

डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 512 एमबी रैम तथा 4 जीबी रोम दी गई है। पावर बैकअप के लिए 1400 एमएएच की बैटरी उपलब्ध है जो कि  कंपनी के अनुसार 5 घंटे का टाॅकटाइम तथा 200 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देने में सक्षम है। 

कनेक्टिविटी आॅप्शन के तौर पर ब्लूटूथ Bluetooth), वाईफाई (wifi), जीपीएस (GPS) और एज (EDGE) की सुविधा उपलब्ध है। फोन में कुछ प्रीलोडेड एप्लिकेशन (Preloded Application) भी मौजूद है जैसे इंटेक्स गेम, ओएलएक्स(OLX), ओपेरा मिनी (Opera mini), वीचैट लांचर, फ्लिपकार्ट (Flipkart)  आदि। 

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...