Skip to main content

आ गया गैलेक्सी एस5 का छोटा भाई


सैमसंग गैलेक्सी एस (Samsung Galaxy S) सीरीज अपने बेहतरीन फीचर और स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। कंपनी का यह फ्लैगशिप फोन होता है और एक साल में कंपनी गैलेक्सी एस सीरीज में एक ही फोन लाॅन्च करती है। यही वजह होता है कि एस सीरीज के फोन काफी महंगे होते हैं। इस साल भी कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी एस5 को भारतीय बाजार में उतारा था जो 50 हजार के बजट में लान्च किया गया था।


परंतु कुछ उपभोक्ता ऐसे भी हैं जो कम बजट में एस सीरीज को खरिदने की उम्मीद रखते हैं और फोन की कीमत कम होने का इंतजार करते हैं। उन उपभोक्ताओं की जरूरत को पूरी करने के लिए कंपनी ने गैलेक्सी एस5 (#Samsung Galaxy S5) का छोटा संस्करण एस5 मिनी (Samsung Galaxy S5 mini) को भारतीय बाजार में पेश किया है।

सैमसंग गैलेक्सी एस5 को जहां 50 हजार की बजट में लाॅन्च किया गया था। वहीं एस5 मिनी की कीमत 26,499 रुपए है। फोन लाॅन्च के बारे में सैमसंग इंडिया के वायस प्रेसिडेंट, मार्केटिंग, मोबाइल एंड आईटी असीम वारसी कहते हैं, ‘सैमसंग हमेशा से ही कुछ नया और बेहतर करने में विश्वास रखता है और कुछ नया करने के लिए हमें हमारे उपभोक्ता ही प्रेरित करते हैं। सैमसंग गैलेक्सी एस5 मिनी (Samsung Galaxy S5 mini) इन्हीं कोशिशों का परिणाम है। यह स्टाइलिश स्मार्टफोन में आपको पावर और परफाॅर्मेंस का बेहतर संयोग के साथ कॉम्पैक्ट डिजाइन में आपको आकर्षित करेगा।’

गैलेक्सी एस 5 की तरह सैमसंग गैलेक्सी एस5 मिनी भी धूल व पानी अवरोधक है। वहीं अल्ट्रापावर सेविंग मोड और फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। डिजाइन की बात करें तो इसमें मैटल और लेदर दोनों का अहसास कराएगा।

जैसा कि हम पहले भी बात कर चुके हैं कि यह गैलेक्सी एस5 का मिनी संस्करण है ऐसे में यह फोन अपने पुराने संस्करण से काफी छोटा है। गैलेक्सी एस5 मिनी में 4.5 इंच की स्क्रीन दी गई है। बेहतर डिसप्ले के लिए इसमें सुपर एमोलेड डिसप्ले दिया गया है।

बेहतर प्रोसेसिंग के लिए इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 1.5 जीबी की रैम मैमोरी और 16 जीबी का रोम उपलब्ध है। एस 5 मिनी को एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट पर पेश किया गया है। इसके साथ ही फोटोग्राफी के लिए इसमें 8.0 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।

इसके साथ ही 2.1 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसके माध्यम से आप वीडियो काॅलिंग कर सकते हैं। भारतीय बाजार में यह फोन 4 आकर्षक रंगों में उपलब्ध है। फिलहाल यह फोन आॅनलाइन वेबसाइट फ्लिपकार्ट (Flipkart.com) पर उपलब्ध है।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...