Skip to main content

भारत का सबसे सस्ता एंडराॅयड फोन

फीचर फोन (feature Phone) के क्षेत्र में प्रचलित भारतीय स्मार्टफोन (Smartphone) निर्माता कंपनी जिवी (jivi)  ने अब एंडराॅयड (android) फोन की दोड़ में शामिल होते हुए जिवी जेएसपी 20 (Jivi JSP 20) फोन लाॅन्च किया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि भारत का सबसे सस्ता एंडराॅयड फोन है जिसकी कीमत मात्र 1,999 रुपए है। इस फोन को केवल आॅनलाइन साइट अमेजन डाॅट काॅम (amazon.com) से ही खरीदा जा सकता है।  

जिवी मोबाइल्स के सीईओ श्री पंकज आनंद के अनुसार, ‘‘प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम का लक्ष्य अत्यंत सस्ते मोबाइल उपकरणों के जरिये नागरिकों को ई-सेवायें (E-service) उपलब्ध कराया जाना है। हम स्मार्टफोन की कीमतों की सीमाओं को तोड़ते हुये प्रधानमंत्री के इस दृष्टिकोण का समर्थन करते हैं कि 2019 तक सभी भारतीयों के हाथ में एक स्मार्टफोन होगा। 

हालांकि 33 अमरीकी डाॅलर की कीमत के स्मार्टफोन का मतलब यह नहीं है कि हमने किसी भी तरह से इसके कार्यक्षमता के साथ कोई समझौता नहीं किया है। इस स्मार्टफोन को बाजार में उतारे जाने से देश में फीचर फोन उपयोगकर्ताओं के स्मार्टफोन उपयोगकर्ता में तब्दील होने की प्रक्रिया में तेजी आयेगी। यह केवल एक शुरूआत है। हम आने वाले दिनों में सबसे सस्ते 3 जी, डुअल-कोर, क्वाड-कोर और ओक्टा-कोर फोन भी उतारने वाले हैं। 

प्रधानमंत्री के ‘‘मेड इन इंडिया’’ (Made in India) के दृष्टिकोण के अनुरूप हम भविष्य में एक उत्पादन केन्द्र भी स्थापित करने के बारे में विचार कर रहे हैं। इसके वित्तीय पहलुओं पर काम चल रहा है। हमारी मंशा देश के इलेक्ट्राॅनिक आयात खर्च में कमी लाने की है और हम इसमें यथासंभव योगदान करना चाहते हैं।’’ 

इस मौके पर एमेजन इंडिया (Amazon India) के डायरेक्टर, कैटेगरी मैनेजमेंट श्री समीर कुमार ने कहा, ‘‘हम जिवी मोबाइल्स के साथ भागीदारी (Partnership) करके तथा भारत भर में उपभोक्ताओं को जिवी जेएसपी 20 पाने का सुगम माध्यम उपलब्ध कराकर उत्साहित हैं। यह हमारे इस दृष्टिकोण के अनुरूप ही है कि एक ऐसी जगह बनायी जाये जहां ग्राहक उन चीजों की तलाश कर सकें,  हासिल कर सकें और खरीद सकें जिन्हें वे आॅनलाइन खरीदना चाहते हैं।’’

जिवी स्मार्टफोन जेएसपी20 के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें डुअल सिम (Dual Sim) सपोर्ट दिया गया है तथा एंडराॅयड 2.3 जिंजरब्रेड पर आधारित है। फोन में 320x480 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 3.5 इंच का डिसप्ले है। जिवी जेएसपी20 में 128 एमबी रैम तथा 256 एमबी रोम के अतिरिक्त एक्सपेंडेबल मैमोरी के लिए माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा 32जीबी डाटा स्टोर (Data Store) किया जा सकता है। 

इस बजट में भी उपभोक्ता फोटोग्राफी का आनंद ले सकते हैं। फोन में फ्लैश के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए 1350 एमएएच की बैटरी है। साथ ही फोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज का प्रोसेसर है जिसके द्वारा उपभोक्ता एप्लिकेशन आदि का उपयोग कर सकते हैं। 

फोन में बेहतरीन बात यह भी है कि इस पर प्रचलित एप्लिकेशन व्हाट्सएप, फेसबुक और यूट्यूब का आनंद लिया जा सकता है। कनेक्टिविटी आॅप्शन के तौर ब्लूटूथ, वाईफाई, 2जी, एज और जीपीआरएस दिए गए हैं। जेएसपी20 अंग्रेजी व फ्रेंच के अतिरिक्त हिंदी, तमिल, तेलेगू और उर्दू भाषा को सपोर्ट करती है।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...