Skip to main content

आइडिया फोन के साथ पाएं 3जी डाटा


भारत की प्रचलित मोबाइल आॅपरेटर कंपनी आइडिया (idea) समय-समय पर स्मार्टफोन भी उपलब्ध कराती रही है। इस बार भी कंपनी उपभोक्ताओं के लिए कुछ खास लेकर आई है। 

कंपनी द्वारा स्मार्टफोन (Smartphone) बाजार में दो स्मार्टफोन मैग्ना (idea magna) और मैग्ना एल (idea magna) लाॅन्च किए गए हैं। जिनकी खासियत उनके साथ उपलब्ध होने वाला 16 जीबी 3जी डाटा (3G Data) है। जो कि उपभोक्ताओं को केवल 261 रुपए में प्राप्त होगा। 

दोनों ही फोन एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (android Kitkat) पर आधारित है तथा 3जी नेटवर्क की सुविधा से लैस हैं। 

यह उन उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर बनाया गए हैं जो कि कम कीमत में स्टाइलिश व आधुनिक तकनीक से लैस स्मार्टफोन का उपयोग अपने कार्यो के लिए करना चाहते हैं। 

आइडिया मैग्ना एल में 4.5 इंच का डिसप्ले है तथा 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर (Quadcore processor) पर कार्य करता है। फोटोग्राफी के लिए फ्लैश (flash) के साथ 5.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा है तथा वीजीए फ्रंट कैमरे की भी सुविधा उपलब्ध है। 

फोन में जी सेंसर, एम्बियंट लाइट सेंसर और प्रोक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। भारतीय बाजार में मुफ्त कवर के साथ उपलब्ध मैग्ना एल की कीमत 6,250 रुपए है। 

वहीं इसके साथ लाॅन्च किया गया आइडिया मैग्ना में 4.0 इंच डिसप्ले के साथ 5.0 मेगापिक्सल कैमरा है जो कि गेस्ट मोड फाॅर प्राइवेसी और क्यूआर जैसे फीचर से लैस है। 
फ्लिप

इस फोन को खासतौर से ग्रामीण बाजार को ध्यान में रखकर लाॅन्च किया गया है। इस फोन की कीमत मात्र 4,999 रुपए है। दोनों ही फोन भारत के सभी आइडिया 3जी बाजार जिनमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, महाराष्ट्र, गोआ, आंध्रप्रदेश, तेलांगना, केरेला, पंजाब, गुजरात, जम्मू एंड कश्मीर और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं।    

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...