Skip to main content

तकनीकी शब्द: जो आपको परेशान करते हैं

डीएलएनए (डिजीटल लीविंग नेटवर्क अलाइंस)
यह एक प्रकार का संगठन है जो कि इलेक्ट्राॅनिक उत्पादों के लिए दिशा-निर्देश की जिम्मेदारी रखता है। इसका उपयोग वायरलैस नेटवर्किंग के लिए किया जाता है। इसकी शुरुआत 2003 में सोनी द्वारा की गई और अब इस क्षेत्र में माइक्रोसाॅफ्ट, इंटेल, ब्राॅडकाॅम, एलजी, एचटीसी, नोकिया सहित और भी ग्रुप शामिल हो चुके हैं।

डिजीटल मीडिया सर्वर 
इसके माध्यम से डाटा को पीसी या नेटवर्क पर स्टोर किया जा सकता है। इस हार्डवेयर को डिजीटल मल्टीमीडिया कंटेट के रूप में फाइल सर्वर और पर्सनल कंप्यूटर पर उपयोग किया जाता है। इसमें मल्टीमीडिया कंटेट को वाईफाई और एथरनेट के द्वारा होम सर्वर पर स्टोर करते हैं जिसमें म्यूजिक, वीडियो और फोटो शामिल होते हैं।

डिजीटल मीडिया प्लेयर
यह एक वायरलैस नेटवर्किंग है तथा आपके घर पर उपयोग होने वाले इलेक्ट्राॅनिक डिवाइस को होम नेटवर्क के द्वारा डिजीटल फाइल में बदलता है। जिसके बाद आप वीडियो, म्यूजिक आदि का आनंद ले सकते हैं। उदाहरण के तौर पर टीवी, स्टीरियो, होम थियेटर, वायरलैस माॅनिटर और गेम कंसोल आदि।

डिजीटल मीडिया रेंडरर
एक डिजीटल मीडिया सर्वर से जो सामग्री प्राप्त होगी उसे मीडिया सर्वर के द्वारा कंट्रोल करना ही डिजीटल मीडिया रेंडरर कहलाता है। जैसे टीवी, आॅडियो/वीडियो रिसीवर, वीडियो डिसप्ले और म्यूजिक के लिए उपयोग होने वाला रिमोट स्पीकर। इसे एक सिंगल डिवाइस के लिए भी उपयोग किया जा सकता है।

डिजीटल मीडिया कंट्रोलर
यह डीएलएनए डिवाइस का ही एक हिस्सा है जो कि डिजीटल मीडिया सर्वर के द्वारा डिजीटल मीडिया रेंडडर को रिक्वेस्ट भेजता है और उसे कंट्रोल भी करता है। डीएमसी भी डिवाइस के लिए बेहतरीन उत्पादन प्राप्त करने में सक्षम हो सकता है। उदाहरण के लिए इंटरनेट टैबलेट, डिजीटल व स्मार्टफोन में उपयोग होने वाला वाईफाई आदि।

डिजीटल मीडिया प्रिंटर (डीएमपीआर)
यह भी डीएलएनए होम नेटवर्क के ही अंतर्गत आती है जो कि प्रिंटिंग से जुड़ी सर्विस प्रोवाइड कराती है। उदाहरण के तौर पर इसे किसी भी स्मार्टफोन से कनेक्ट कर बिना किसी समस्या के फोटो आदि प्रिंट किए जा सकते हैं। साथ ही यह नेटवर्क सुविधा आॅल इन वन नेटवर्क पर कार्य करती है।

यूनिवर्सल प्लग एंड प्ले (यूपीएनपी) 
यह एक नेटवर्किंग प्रोटोकाॅल है जो कि वाईफाई एक्सेस प्वाइंट के द्वारा डिवाइस को नेटवर्क से जुड़ने का परमिट देता है। जैसे पर्सनल कंप्यूटर, प्रिंटर, इंटरनेट गेटवे आदि। यूपीएनपी तकनीक को यूपीएनपी फोरम द्वारा प्रमोट किया गया था जो कि डाटा शेयरिंग के लिए साधारण तरीके से नेटवर्किंग की सुविधा देता है।

डीटीएमएफ (डुअल टोन मल्टी फ्रिक्वेंसी)
यह फोन कंपनी द्वारा दिया जाने वाला सिग्नल है जो कि आपके द्वारा आॅर्डिनरी टेलीफोन टच बटन को प्रेस करने पर जनरेट होता है। साधारण तौर पर यह लूप डिसकनेक्ट को रिप्लेस करता है। डीटीएमएफ में आपको टच टोन की फ़्रीक्वेंसी का पता चलता है तथा इसमें मुख्य तौर पर लगभग 12 सिग्नल होते हैं तथा हरेक सिग्नल का अपना कार्य होता है।

एसआईपी  (सेशन इनिशियेशन प्रोटोकाॅल)
यह एक सिंग्नलिंग कम्यूनिकेशन प्रोटोकाॅल है जिसका उपयोग मल्टीमीडिया कम्यूनिकेशन सेशन को कंट्रोल करने के लिए किया जाता है। एसआईपी सेशन मीडिया और प्रोटोकाॅल लेयर के विभिन्न एप्लिकेशन को संयोजित कर कार्य करता है। एसआईपी को 1996 में डिजाइन किया गया तथा उस समय यह 3जीपीपी सिग्नल प्रोटोकाॅल को एक्सेप्ट करता था और इसका नया वर्जन आरएफसी 3261 है।   

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...