Skip to main content

होमरन बैटल2: टक्कर आर या पार की।


बेसबाॅल गेम आपने खेला है या नहीं, यहां हम यह पता करने नहीं आए हैं। लेकिन जब भी टीवी पर आपको बेसबाॅल देखने को मिलता है तो ऐसा लगता है कि अभी ग्राउंड में उतर जाएं तो हरेक गेंद बाउंड्री से बाहर ही भेज दें। 

परंतु बाहर से बैठकर जितना आसान यह लगता है क्या वास्तव में उतना आसान है। आप चाहें तो पहले मोबाइल पर ही अपने आप को आजमा सकते हैं। होमरन बैटल2 (Homerun Battle 2) आपको देगा ऐसा मौका जहां आप बेसबाॅल खेल में न सिर्फ अपनी ताकत आंक सकते हैं बल्कि दूसरों को चुनौती भी दे सकते हैं।

होमरन बैटल2 (Homerun Battle 2) गेम में दो भाग हैं- सिंगल प्लेयर और मल्टीप्लेयर। सिंगल प्लेयर में जहां आप लगातार वार कर सकते हैं वहीं मल्टीप्लेयर में आपसे लोहा लेने के लिए कई दिग्गज मौजूद होंगे। गेम खेलने का तरीका आसान है। 

आपको बस स्क्रीन पर स्वाइप कर शाॅट लगाना है। हालांकि शाॅट लगाने के दौरान समय का ध्यान रखना जरूरी है। सही समय पर आप शाॅट खेलते हैं तभी गेंद बल्ले से टकराएगी अन्यथा स्ट्राइक हो जाएगा। 

सटीक समय पर लगाया गया शाॅट आपको बेहतर प्वाइंट बनाने में मदद भी करेगा। गेम खेलनेे से पहले आपको अपने लिए एक नाम चुनना होगा। 

तभी इसे खेल सकते हैं। हालांकि आप चाहें तो गेम में लाॅग इन कर इसे खेल सकते हैं जिससे कि आपका डाटा सुरक्षित हो अन्यथा गेस्ट मोड में भी खेला जा सकता है। मल्टीप्लेयर मोड में यह गेम और भी मजेदार हो जाता है। 

इसमें आॅनलाइन उपलब्ध कोई प्लेयर आपसे लाइव मैच खेलेगा। आपकी टक्कर अलग-अलग धुरंधरों से होती है और वहां जीत और हार का फैसला होगा। दोनों प्लेयर एक साथ स्क्रीन पर दिखाई देंगे और एक साथ मैच शुरू होगा। एक के साथ जीत या हार के बाद आप फिर से किसी दूसरे से भी मैच खेल सकते हैं। 

ग्राफिक्स बहुत शानदार और शाॅट देखकर आपको खेलने का मन भी करेगा। गेम में ट्रेनिंग और बर्निंग जैसे विकल्प भी हैं जो इसे और मजेदार बनाते हैं। गूगल प्ले स्टोर (Play Store) पर यह गेम मुफ्त में उपलब्ध है। हमने जियोनी ईलाइफ एस5.5 (Gionee Elife S5.5) फोन पर इसका परीक्षण किया।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...