Skip to main content

एप्पल आईफोन 6 बनाम आईफोन 6 प्लस


पिछले साल की तरह इस साल भी एप्पल (#Apple) ने दो आईफोन (iPhone) 6 और 6 प्लस भारत में पेश किया है। एप्पल के इन दोनों आईफोन की तुल्ना किसी अन्य स्मार्टफोन से करने से पहले यह देख लें कि ये फोन कैसे एक दूसरे से अलग हैं।

डिजाइन
दोनों फोन के डिजाइन पर आप देखेंगे तो पाएंगे कि बहुत अंतर है नहीं। सिर्फ आकार का फर्क है। आईफोन 6 (Apple iPhone 6) थोड़ा छोटा है जबकि आईफोन 6 प्लस (Apple iPhone 6 Plus) बड़ी स्क्रीन के साथ बड़ा दिखाई देता है। दोनों फोन की बाॅडी एनोडाइज एल्यूमिनियम, स्टेनलेस स्टील और ग्लास के संयोग से बना है। आईफोन 5एस जहाँ बॉक्स डिजाईन में था और पैनल के एजेज हाथ में लगते थे वहीं इसमें पैनल को कर्व बनाया गया है। इस समानता के बाद दोनों में अंतर यह है कि आईफोन 6 की मोटाई 6.9 एमएम है। वहीं आईफोन 6 प्लस 7.1 एमएम मोटा है। ऐसे में आईफोन 6 ज्यादा स्लीक कहा जा सकता है।

डिस्पले
डिसप्ले के मामले में दोनों फोन अपने पहले संस्करणों की अपेक्षा काफी अडवांस है। न सिर्फ आईपफोन 6 सीरीज का डिसप्ले पहले की अपेक्षा ज्यादा बड़ा हो गया है बल्कि रेजल्यूशन भी बेहतर है। जहां तक रही आईपफोन 6 और 6 प्लस में अंतर की बात तो आईपफोन 6 को 4.7 इंच के डिसप्ले के साथ पेश किया गया है जबकि 6 प्लस में 5.5 इंच की बड़ी स्क्रीन है। 6 माॅडल में 1334x750 पिक्सल रेजल्यूशन की स्क्रीन दी गई है जबकि 6 प्लस में 1920x1080 पिक्सल रेजल्यूशन की फुल एचडी स्क्रीन उपलब्ध है।

फीचर
दोनों फोन में फीचर की अंतर की बात करें तो आपको बहुत कुछ नहीं मिलेगा। हां बड़ी स्क्रीन की वजह से मेन्यू आॅप्शन में थोड़ा विकल्प दिया गया है। एप्पल आईफोन 6 में आपको फोन को टिल्ट करेंगे तो मेन्यू  सीधा ही दिखाई देगा जैसा कि पहले था। स्क्रीन रोटेट नहीं होगा। जबकि आईफोन 6 प्लस में फोन को घुमाते ही होम स्क्रीन रोटेट हो जाएगा और आईपैड में जिस तरह से मेन्यू दिखाई देता है उस अंदाज में दिखाई देगा।
वहीं एक अंतर कैमरे में भी मिलेगा। दोनों फोन में 8.0 मेगापिक्सल का कैमरा फोटोग्राफी के लिए दिया गया है जो 1.5 माइक्रोन पिक्सल के अलावा एपफ/2.2 अपर्चर तकनीक से लैस है। परंतु आईफोन 6 प्लस में आपको रियल इमेज स्टेबलाइजेशन मिलेगा। जबकि एप्पल आईफोन 6 में डिजिटल इमेज स्टेबलाइजेशन दिया गया है।

अन्य स्पेसिफिकेशन और फीचर समान हैं। यह तुल्नात्मक अध्ययन इसलिए हमने किया है कि दोनों फोन भारत में जब लाॅन्च होंगे तो कीमत में लगभग दस हजार रुपए का अंतर होगा। ऐसे में बड़ी स्क्रीन और इमेज स्टेबलाइजेशन फीचर के लिए क्या उपभोक्ता इस कीमत को चुकाना चाहेगा? इस सवाल को  फिलहाल सवाल ही रहने देते हैं और इंतजार करते हैं भारत में एप्पल आईफोन 6 और 6 प्लस को लाॅन्च होने का।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...