Skip to main content

कीपैड, कीपैड....जाना नहीं, हमें छोड़कर

बड़ी मुश्किल से तो फोन का उपयोग सीखा था लेकिन आज हमारी जरूरत के फोन ही बाजार से गायब हो रहे हैं। ऐसा ही कुछ कहना है गांव के बुजुर्गों का। स्मार्टफोन के इस चलन में गांव के बुजुर्गों की दास्तां सुनी खीमराज नामदेव ने और कागज पर उकेर दिए अपने विचार। 

तकनीक का विकास लोगों की सहूलियत के लिए होता है जिससे लोग सहज रूप से अपने कार्यों को अंजाम दे सकें। मोबाइल आया तो इसने दूरियों को कम कर दिया। लोग घर बैठे अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से बात कर सकते थे। कुछ ही वर्षों में टच स्क्रीन फोन ने दस्तक दी और उपभोक्ताओं के बीच यह काफी लोकप्रिय होने लगा। खास कर युवा वर्ग इसे काफी पसंद कर रहा था।   

उपभोक्ताओं को पसंद आए और व्यावसायिक जगत उसे छोड़ दे क्या ऐसा हो सकता है। नहीं। कुछ ही वर्ष में बाजार में टच स्क्रीन फोन की भरमार हो गई। छोटी-छोटी स्क्रीन के साथ कीपैड वाले फोन की जगह अब बड़े डिसप्ले के साथ टचस्क्रीन फोन उपलब्ध हो गए। परंतु टच स्क्रीन के बढ़ते प्रचलन ने एक बहुत बड़े वर्ग के लिए निराशा भी पैदा कर दी। 

बदल गया संसार
देखते ही देखते कीपैड आधारित स्मार्टफोन मोबाइल बाजार में बहुत कम नजर आने लगे क्योंकि अब समय है टचस्क्रीन स्मार्टफोन का। लगभग सभी मोबाइल कंपनियां टचस्क्रीन फोन बाजार में उतार रही हैं। जिसके कारण कीपैड आधारित मोबाइल की संख्या लगातार कम होती जा रही है। 

शहरी उपभोक्ता के लिए तो ठीक था लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जैसा कि हमने पहले भी बात की कि मोबाइल फोन के शुरुआती दौर में केवल कीपैड वाले फोन ही बाजार में उपलब्ध् हुआ करते थे। 

बड़ी मुश्किल से तो ग्रामीण उपभोक्ता इन आसान उपयोग वाले साधारण फोन, जिसमें आगे ही नंबर और काॅल करने और काटने के लिए बटन होते थे, का उपयोग सीख पाए थे। खास कर बुजुर्ग लोग ने काफी मशक्कत के बाद फोन करना और काटना सीख लिया था लेकिन आज बाजार में उनके लिए फोन ही नहीं हैं।
टच स्क्रीन फोन से भरे इस बाजार में कीपैड वाले फोन नदारद हो रहे हैं। युवा तो बहुत खुश हैं लेकिन गांव के बुजुर्गों को इससे बड़ी परेशानी हो रही है। टचस्क्रीन फोन के प्रति युवाओं का आकर्षण जिस तरह बढ़ रहा है, उसे देखकर हमें लगता है कि मोबाइल कंपनियां कहीं कीपैड वाले मोबाइल फोन बनाना बंद ही न कर दें। 

हालांकि इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि टचस्क्रीन वाले इन स्मार्टफोन ने ग्रामीण उपभोक्ता को एक नई शक्ति दी है। अब वे फोन पर ही इंटरनेट और एम-एजुकेशन जैसी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं लेकिन हम अपने बुजुर्गों की भी अनदेखी नहीं कर सकते।
मोबाइल फोन की जरूरत हर किसी को है और प्रौढ़ वर्ग को तो खास कर। जरूरत के लिहाज से तो फोन उनके लिए आवश्यक है ही, सुरक्षा दृष्टिकोण से भी आप देखेंगे तो मोबाइल की आवश्यकता उनके लिए और बढ़ जाती है। ग्रामीण लोगों का कहना है कि यदि यही आधुनिक फीचर कीपैड वाले मोबाइल फोन में उपलब्ध हों तो कीपैड पसंद करने वाले उपभोक्ताओं के लिए बेहतर होगा। 

मेरा मानना है कि कीपैड फोंस को बाजार में बनाए रखने के लिए इनके तकनीकी पक्ष में बदलाव कर आधुनिक फीचर्स का उपयोग किया जाना चाहिए ताकि यह मोबाइल बाजार की दुनिया से गायब न हो जाएं और हर किसी की जरूरत और उपयोग के हिसाब से फोन उपलब्ध हो। 

-खीमराज नामदेव
आहोर, राजस्थान।


यदि आप मोबाइल या तकनीक से जुड़ा कोई आलेख या जानकारी हमारे साथ साझा करना चाहते है तो हमें निःसंकोच पत्र या ईमेल के माध्यम से भेज सकते हैं। 

हमारा पता है: 
मॉय मोबाइल (हिंदी डेस्क) 
फ्लैट नंबर-25, प्रथम तल, शंकर मार्केट, 
कनॉट पैलेस, नई दिल्ली-110001

ईमेल आईडी- mymobileh@gmail.com 

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...