Skip to main content

क्या एप्पल ने अपना अंगूठा काट लिया!

एप्पल (Apple) एकलव्य बन गया। उसने अपना अंगूठा अपने गुरू को दान कर दिया। आखिर एप्पल का कौन गुरू ऐसा है जिसने द्रोण की तरह उससे अंगूठा ही मांग लिया।

सैमसंग (Samsung), एचटीसी (HTC) या कोई चीनी ब्रांड। अब तक आप यही सोच रहे होंगे कि क्या अनाब-सनाब बक रहा है। परंतु आगे जब मेरी बातों पर गौर करेंगे तो शायद आप मेरी बातों से सहमत ही होंगे।

एक तरफ सैमसंग ने नोट के साथ बड़ी स्क्रीन वाले फोन की जंग छेड़ दी थी। नोट के बाद नोट 2, ग्रांड (Note 2, Grand) और उसके बाद न जाने कितने डिवायस आए जिसमें 5.0 इंच से बड़ी स्क्रीन थी। इसी बीच एप्पल का आईफोन 5 लाॅन्च हुआ।

एप्पल आईफन के इस डिवाइस में 4.0 इंच की स्क्रीन दी गई थी। कंपनी लाॅन्च के साथ ही एक विज्ञापन भी टीवी पर प्रदर्शित किया जिसमें दिखाया गया था कि वह आईफोन 5 को एक हाथ पकड़े हुए एक उंग्ली से ही उपयोग कर रहा है।

और बड़ा हुआ एप्पल, आईफोन 6 और आईफोन 6प्लस लाॅन्च
 
कंपनी ने इस विज्ञापन के माध्यम से बड़ी स्क्रीन वाले फोन पर हमला किया था। इसके माध्यम से यह दर्शाया गया था कि बड़ी स्क्रीन वाले फोन का उपयोग करने के लिए आपको दोनों हाथ का सहारा लेना पड़ता है जो असहज है। जबकि एप्पल आईफोन का आकार इतना बेहतर है कि आप आसानी से एक हाथ में पकड़े एक उंग्ली से उपयोग कर सकते हैं। और उपयोग के दौरान अंगूठा दिखाया गया था।

परंतु इस बार ऐसा क्या हुआ जो एप्पल ने अपने फोन की स्क्रीन बड़ी कर दी है। सच्चाई यह है कि दूसरी कंपनियों से मिली रही चुनौति के ने उसे झुकने पर मजबूर कर दिया और अततः कंपनी को बड़ी स्क्रीन का फोन बनाना पड़ा। यहां हमें विनीत तनेजा की बात याद आती है।

हाल में ही उन्होंने मुलाकत के दौरान एक बात कही कि ‘हम उन कंपनियों की तरह नहीं हैं जो अपनी ही बात से पलट जाते हैं। कल तक कहते थे दोहरी सिम वाले फोन कभी नहीं बनाएंगे या बड़ी स्क्रीन के फोन नहीं बनाएंगे लेकिन आज उन्हीं फोन के निर्माण में जुड़े हैं।’

यह बात सच भी है। कल तक एप्पल बड़ी स्क्रीन को लेकर दूसरी कंपनियों के मजाक उड़ाते थे और आज बड़ी स्क्रीन के फोन का निर्माण कर रहा है। तो इसका मतलब यही हुआ कि अब एप्पल के विज्ञापन में हरकत करता अंगूठा नहीं दिखेगा। विज्ञापन बनाने से पहले अपनी इस गलती के लिए एप्पल या तो अपना अंगूठा काट देगा या फिर किसी मोबाइल निर्माता को गुरू द्रोण मानकर अंगूठा दान दे देगा।

* इस लेख का उद्देश्य किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं है बल्कि व्यंग के तौर पर पेश किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...