Skip to main content

एक नहीं, दो नहीं लावा ने किए पांच स्मार्टफोन लाॅन्च


भारतीय बाजार में फोन लाॅन्च को लेकर लावा (#LAVA) काफी आक्रामक हो गया है इस बात पर हम पहले भी जिक्र की चुके हैं। परंतु इतना ज्यादा आक्रामक है इसका अंदाजा हमें भी नहीं था। अभी हाल में ही कंपनी ने कुछ स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में पेश किया था वहीं आज कंपनी ने एक साथ पांच स्मार्टफोन (Smartphone) को उतारा है। 


अच्छी बात यह कही जा सकती है कि सारे फोन आम बजट में उपलब्ध है। कंपनी के ये फोन 4 हजार से 6 हजार (4K-6K) तक के बजट में उपलब्ध हैं। भारतीय बाजार में लावा ने आइरिस 404 फ्लेयर, आइरिस250, आइरिस 400एस, आइरिस410 और आइरिस 400 कलर्स माॅडल (Iris 404 Flair, Iris 400s, Iris250, Iris 410 and Iris 400 Colours) को लाॅन्च किया है। कंपनी ने सभी स्मार्टफोन एंडराॅयड आॅपरेटिंग पर पेश किए हैं।


.


इस बारे में वायस प्रेसिडेंट एंड हेड-प्रोडक्ट लावा इंटरनेशनल, नवीन चावला कहते हैं, ‘लावा की हमेशा से कोशिश रही है कि उपभोक्ता को सही प्रोडक्ट से रू-ब-रू कराई जाए। आज बाजार में कम रेंज के फीचर फोन की भरमार है ऐसे में हमने कम रेंज में स्मार्ट फोन को लाॅन्च किया है जिससे उपभोक्ता अपने फीचर फोन को स्मार्टफोन में अपग्रेड कर सकें और इंटरनेट की शक्ति से पहचाने।’ 

लावा आइरिस 400एस में 4 इंच की आईपीएस डिसप्ले है और इसे एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.2 पर पेश किया गया है। फोन में 3जी सपोर्ट है और फोटोग्राफी के लिए 5.0 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 4 जीबी की इंटरनल मैमोरी भी है।


आरिस 400 कलर्स  को को एंडराॅयड के नए आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट पर पेश किया गया है और इसमें 512 एमबी की रैम मैमोरी है। फोन में 3जी सपोर्ट है और 1 गीगाहट्र्ज का डुअलकोर प्रोसेसेर भी दिया गया है। भारतीय बाजार में यह फोन में काले और ब्लू रंग में उपलब्ध है।



लावा आइरिस 250 में भी 4 इंच का ही टीएफटी डिसप्ले दिया गया है। वहीं यह फोन भी 3जी इनेबल है। अर्थात तेज इंटरनेट का मजा लिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 3.2 मेगापिक्सल का कैमरा फ़्लैश के साथ उपलब्ध है। 

आइरिस 404 फ्लेयर और लावा आइरिस 410 की बात करें तो इसमें 4 इंच की स्क्रीन दी गई है और 1.3 गीगाहट्र्ज का डुअलकोर प्रोसेसर है। दोनों फोन एंडराॅयड आॅपरेटिंग के नए संस्करण 4.4 किटकैट पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए 5.0 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन की इंटरनल मैमोरी 4 जीबी है और 32 जीबी तक का कार्ड सपोर्ट है।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...