Skip to main content

स्टार वार 2: अब होगा वार हवा से हवा में

एक्शन गेम (Action Game) में जब तक जी भर के बमबारी न हो तब तक मजा नहीं आता। आप भी एक्शन गेम के शौकीन हैं और चाहते हैं कि ऐसा गेम हो जहां चारों ओर बम की वर्षा हो रही हो तो स्टार वार 2 (Star War 2) एक शानदार गेम कहा जा सकता है।

गेम खेलना बेहद ही आसान है, लेकिन गेम को बचाए रखना उतना ही मुश्किल। स्टार वार 2 (Star War 2) गेम में आपको लड़ाई बंदूक और तलवार से नहीं लड़नी है बल्कि अत्यधुनिक तकनीक से लैस फाइटर प्लेन से हमला करना है। 

हालांकि ऐसा नहीं है कि आपके दुश्मन कमजोर हैं बल्कि उनके पास भी उतने ही शानदार फाइटर प्लेन हैं जो आप पर बम बरसा रहे होंगे। बीच-बीच में तो कुछ ऐसे प्लेन से आप पर हमला किया जाएगा जो बेहद ही भारी-भरकम और आपके प्लेन से कई गुणा ज्यादा ताकतवर होंगे।

इन सब हमलों को झेलते हुए आपको आगे बढ़ते जाना है और दुश्मनों के छक्के छुड़ाने हैं। आपके पास सबसे बड़ी ताकत है आपका फाइटर प्लेन। जितनी तेजी से वह बम बरसाएगा उतनी तेजी से दूसरी तरफ से हमला नहीं होगा। 


गेम को कंट्रोल करने के लिए आपको ज्यादा मशक्कत नहीं करनी है बल्कि अपने प्लेन को सिर्फ बाएं और दाएं मूव करना है। आपका प्लेन लगातार हमला कर रहा होगा और दूसरी ओर से भी बम बरस रहे होंगे। उसी बीच आपको दुश्मनों के प्लेन को खत्म करते हुए आगे बढ़ते जाना है। बीच-बीच में इतनी तेजी से हमला होता है कि बचना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।

गेम के ग्राफिक्स अच्छे हैं और इसे काफी तेजी से खेलना होता है। तेजी से खेलने की वजह यह और रोमांचक हो जाता है। हालांकि कमी यह कही जा सकती है कि आपको अपने प्लेन को दाएं-बाएं करने के अलावा कुछ नहीं करना है। बीच-बीच में यदि टारगेट कर बम दागने या प्लेन का कुछ और करतब करने के लिए होता तो ज्यादा बेहतर कहा जाता। 

स्टार वार 2 को विंडोज फोन के लिए मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। इसका परीक्षण हमने नोकिया लुमिया 920 (#Nokia Lumia 920) पर किया।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...