Skip to main content

होम रेमेडीज: आयुर्वेद का ग्रंथ


 

आपकी इस बात को कोई नहीं काटेगा कि घरेलू नुस्खे उपचार का सबसे बेहतर तरीका होते हैं। और जब समय बरसात का हो तो इनकी उपयोगिता और बढ़ जाती है। यदि आयुर्वेद द्वारा सत्यापित इन नुस्खों का सही से प्रयोग करें तो आप लंबी आयु और स्वस्थ जीवन पा सकते हैं। आज जिस तरह जंक फूड का प्रचलन बढ़ रहा है उस लिहाज से भी ये नुस्खे बहुत उपयोगी साबित होते हैं। हालांकि आम लोगों के लिए सबसे बड़ी समस्या यह है कि आयुर्वेद के इन नुस्खों को पाएं कहां से या कौन बताएगा। तो आपको बता दूं आपके हर मर्ज का इलाज है आपका स्मार्टफोन।

स्टार वार 2: अब होगा वार हवा से हवा में


एंडराॅयड (Android) फोन उपभोक्ताओं के लिए होम रेमेडीज (Home Remedies) नाम से एक एप्लिकेशन (Apps) उपलब्ध है। जिस तरह इस एप्लिकेशन (Application) में जानकारियां उपलब्ध हैं। वैसे में आप इसे एप्लिकेशन नहीं बल्कि आयुर्वेद का ग्रंथ भी कह सकते हैं। एप्लिकेशन बहुत शानदार है और बेहद हल्की। इसमें ज्यादातर टेक्स्ट का उपयोग किया गया है जिसे आप आसानी से पढ़ सकते हैं। टेक्स्ट ज्यादा होने की वजह से यह बेहद ही हल्की हो जाती है और छोटे-बड़े हर प्रकार के फोन में आसानी से खुलने में सक्षम है। फोटोग्राफ का उपयोग तो किया गया है लेकिन काफी छोटे हैं इसलिए कंटेंट खुलने में समय नहीं लगता। 


जहां तक होम रेमेडी (Home Remedies) में जानकारी की बात है तो कहा जा सकता है कि हर मौसम और छोटी-बड़ी हर बीमारी के लिए उपयोगी नुस्खे बताए गए हैं। साधारण नींबू और पपीता के अलावा शरीफा तक के गुण और उसके उपयोग का तरीके बताए गए हैं। सबसे अच्छा तो हमें लगा कि इसमें तंबाकू की गंदी आदत भी छुड़ाने का नुस्खा दिया गया है।

हालांकि इसमें शेयर का विकल्प दिया गया है लेकिन आप नुस्खों को शेयर नहीं कर सकते बल्कि एप्लिकेशन को डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करते हैं। एप्लिकेशन जानकारी और पढ़ने के लिहाज से तो बेहतर है लेकिन कमी यह कही जा सकती है कि इसमें टेक्स्ट के साथ यदि वीडियो लिंक भी इंटीग्रेेट होता तो ज्यादा बेहतर कहा जाता। उपयोग की विधी को को वीडियो के माध्यम से बेहतर तरीके से समझाया जा सकता था। होम रेमेडी को गूगल प्ले स्टोर से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। इसका परीक्षण हमने जियोनी ईलाइफ ई-7 (Gionee Elife E-7) पर किया।

Comments

  1. मुझे आपकी blog बहुत अच्छी लगी। मैं एक Social Worker हूं और Jkhealthworld.com के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के बारे में जानकारियां देता हूं। मुझे लगता है कि आपको इस website को देखना चाहिए। यदि आपको यह website पसंद आये तो अपने blog पर इसे Link करें। क्योंकि यह जनकल्याण के लिए हैं।
    Health World in Hindi

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...