Skip to main content

कंस्यूमर फोरम (Consumer Forum)

मैंने मई में नोकिया लूमिया 720 (Nokia Lumia 720) खरीदा था और कुछ दिन सही चलने के बाद अगस्त में फोन की स्क्रीन अपने आप हिलने लगी। इसकी शिकायत मैंने नोकिया कस्टमर केयर (Customer care) मे की लेकिन उन्होंने कहा कि फोन क्षतिग्रस्त हुआ है और उसके लिए मुझे 6,000 रुपए का भुगतान करना पड़ेगा। उन्होने मुझे फोन के सीधे साइट पर और पीछे की तरफ छोटा सा स्क्रैच भी दिखाया। मैंने उन्हें कहा कि मैंने कभी भी अपना फोन नहीं गिराया पर मानने को ही तैयार नहीं है। इससे पहले भी मुझे डेड स्क्रीन, ओवर हीटींग (Over heating), आवाज की समस्या, कैमरे की समस्या जैसी कई परेशानियों का सामना करना पड़ा, पर सर्विस सेंटर (Service Center) मेरे घर से दूर होने कारण मैं उन सब के लिए वहां नहीं जा सका। लेकिन अब बहुत हो गया मैं इस समस्या से परेशान हो गया हूं।


दीपेश राय

नोकिया का जवाब
हमने कस्टमर से बात की है। वह पहले ही अपने डिवाइस को बेच चुके हैं। 


यदि आपको भी मोबाइल व टेलीकॉम से जुडी कोई समस्या है और आप हमारी मदद चाहते हैं तो निःसंकोच विस्तार से अपनी पीड़ा पूरे पते व फोन नंबर के साथ हमें ईमेल कीजिए। हम संबंधित कंपनी के सम्मुख उस मामले को उठाएंगे। हमारा मेल आईडी है - team@mymobile.co.in mymobileh@gmail.com

Comments

  1. महाेदय,

    वर्तमान में मैं हरियाणा के सिरसा जिला में रह रहा हूं। मैंने नोकियां कंपनी का विंडो 625 माडल खरीदा हुआ है। जेब में फोन रखा था कमरे से निकल रहा था तब टेबल के साथ पैर टच कर गया तो फाेन की टच डेमेज हो गई। इसके बाद जब सिरसा के नोकिया केयर सेंटर में गया तो उन्‍होंने कहा कि यह टूट गई है इसकी वारंटी नहीं होती। यह दो महीने पहले की बात है। इसके बाद 27 जुलाई 2015 को मोबाइल के साइड में स्विच आफ आन का बटन जाम हो गया। जब आपके केयर सेंटर में गए तो वहां मौजूद कारिंदे पंकज ने भी मिस बिहेव किया। उसने कहा कि यहां पर ठीक नहीं होगा, 700 रुपये लगेंगे। हिसार दसरे केयर सेंटर पर जाकर पता करो वो बदल देंगे। महाेदय देखो नोकिया कंपनी का प्रोडक्‍ट जहां केयर सेंटर होगा वहीं जाकर ही समस्‍या का समाधान करवाया जाएगा। अभी दो महीने से ज्‍यादा मोबाइल की वारंटी शेष है। अगर मेरी समस्‍या का समाधान नहीं हुआ तो मजबूरन मुझे कोर्ट की शरण लेनी पडेगी। मैं नहीं चाहता कि ऐसा करना पडे।

    सुरेंद्र कुमार पत्रकार
    मो. 91805334343434

    ReplyDelete
  2. महाेदय,

    वर्तमान में मैं हरियाणा के सिरसा जिला में रह रहा हूं। मैंने नोकियां कंपनी का विंडो 625 माडल खरीदा हुआ है। जेब में फोन रखा था कमरे से निकल रहा था तब टेबल के साथ पैर टच कर गया तो फाेन की टच डेमेज हो गई। इसके बाद जब सिरसा के नोकिया केयर सेंटर में गया तो उन्‍होंने कहा कि यह टूट गई है इसकी वारंटी नहीं होती। बदलवाने के लिए 3250 रुपये का भुगतान करना होगा। मैंने उसे नहीं बदलवाया क्‍यों‍कि टच काम कर रहा था। यह दो महीने पहले की बात है। इसके बाद 27 जुलाई 2015 को मोबाइल के साइड में स्विच आफ आन का बटन जाम हो गया। जब नोकिया केयर सेंटर में गए तो वहां मौजूद कारिंदे पंकज ने मिस बिहेव किया। उसने कहा कि इसकी टच खराब है, यह टूटा हुआ है इसके तो 700 रुपये लगेंगे। जब उन्‍हें बताया गया कि दो माह पूर्व आपके केयर सेंटर में टच ठीक करवाने के लिए आए थे। आज की समस्‍या का टच टूटने की घटना से कोई वास्‍ता नहीं है। वह दो माह पुरानी बात है और स्विच की समस्‍या अभी दो दिन की है। इस पर उसने कहा कि यहां पर ठीक नहीं होगा, 700 रुपये लगेंगे। हिसार दसरे केयर सेंटर पर जाकर पता करो वो बदल देंगे। महाेदय देखो नोकिया कंपनी का प्रोडक्‍ट जहां केयर सेंटर होगा वहीं जाकर ही समस्‍या का समाधान करवाया जाएगा। अभी दो महीने से ज्‍यादा मोबाइल की वारंटी शेष है। स्विच को ठीक करवाने के लिए भी उन्‍होंने 700 रुपये मांग लिए। अगर मेरी समस्‍या का समाधान नहीं हुआ तो मजबूरन मुझे कोर्ट की शरण लेनी पडेगी। मैं नहीं चाहता कि ऐसा करना पडे।

    सुरेंद्र कुमार पत्रकार
    मो. 91805334343434
    सिरसा (हरियाणा)

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...