Skip to main content

भारत का सबसे सस्ता 4 जी फोन

सोनी अब तक मंहगे स्मार्टफोन के लिए जाना जाता था लेकिन इस बार कंपनी ने एमएनसी सहित भारतीय निर्माताओं को करारा जवाब देते हुए सबसे सस्ता 4जी फोन को भारत में लाॅन्च किया है। 

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सोनी (Sony) ने एक्सपीरिया (Xperia) सीरीज पोर्टफोलियों में दो फोन नए शामिल करते हुए एक्सपीरिया ई3 (Xperia E3) और एक्सपीरिया ई3 डुअल (Xperia E3 Dual) भारतीय बाजार में लाॅन्च किए हैं। 

सोनी एक्सपीरिया ई3 और एक्सपीरिया ई3 डुअल दोनों ही एंडराॅयड (android Kitkat) आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट पर आधारित हैं।

फोन के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो सेानी एक्सपीरिया ई3 में क्वालकाॅम स्नैपड्रेगन (Qualcomm snapdragan) के साथ 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर (Quadcore processor) दिया गया है। 

फोन में 854x480 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.5 इंच का आईपीएस डिसप्ले (IPs Display) है तथा वीडियो काॅलिंग (video calling) के लिए वीजीए फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। एक्सपीरिया ई3 में दिए गए 5.0 मेगापिक्सल कैमरे के द्वारा फोटोग्राफी का आनंद लिया जा सकता है। 

वहीं पावर बैकअप के लिए 2330 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि कंपनी के अनुसार लगभग 12 घंटे का टाॅकटाइम और 706 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देने में सक्षम है। भारतीय बाजार में एक्सपीरिया ई3 की कीमत 11,990 रुपए है।

वहीं सोनी एक्सपीरिया ई3 डुअल के द्वारा डुअल सिम (dual sim) की सुविधा दी गई है तथा इस फोन के लगभग सभी फीचर्स ई3 के समान ही हैं। किंतु एक्सपीरिया ई3 डुअल में दी गई 2330 एमएएच की बैटरी 579 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देने में सक्षम है। भारतीय बाजार में यह फोन 12,990 रुपए में उपलब्ध होगा।

फिलहाल भारत में 4 जी सेवा कलकत्ता, बंगलूरू और चंडीगढ़ सहित कुछ शहरों में हैं। एयरटेल और एयरसेल दो आॅपरेटर हैं जो अभी 4जी सेवा मुहैया करा रहे हैं। वहीं हाल में मुकेश अंबानी की जियो इंफोकाॅम भी दस्तक दे सकती हैं। 

सोनी से जुडी अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें :- http://mymobileh.blogspot.in/search?q=sony+xperia

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

आज की डीलः नोकिया लुमिया 625

नए साल का आगाज होने ही वाला है और जगह-जगह आॅफर्स (Offers) व डिस्काउंट की शुरूआत हो चुकी है।  आॅफर्स की बात करें तो आज के इस तकनीकी युग में उपभोक्ता गैजेट की तरफ अधिक आकर्षित होते हैं।  इसी श्रेणी में कई आॅनलाइन साइट्स (Online Sites) मोबाइल फोन पर आॅफर उपलब्ध कराती हैं। आज हम नोकिया लुमिया 625 (Nokia Lumia 625) पर मिल रहें शानदार डिस्काउंट पर नजर डालेंगे।  आॅक्टाकोर आधारित आईबाॅल आॅक्टा ए41 टैबलेट लाॅन्च विश्व की लोकप्रिय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया ने लुमिया सीरीज में लुमिया 625 को 19,000 रुपए में भारतीय बाजार में लाॅन्च किया था। किंतु अब उपभोक्ता इस फोन को बेहद ही कम कीमत पर खरीद सकते हैं। 19,000 रुपए में लाॅन्च हुए नोकिया लुमिया 625 को उपभोक्ता 15,899 में होमशाॅप 18 से खरीद सकते हैं।  वहीं 13,171 रुपए में यह फोन फ्लिपकार्ट  पर उपलब्ध है। स्नैपडील पर नोकिया लुमिया 625 की कीमत 8,999 रुपए है। किंतु सबसे कम कीमत केवल 7,499 रुपए में सुलेखा तथा अमेजन डाॅट इन से उपभोक्ता लुमिया 625 खरीद सकते हैं।  नोकिया लुमिया 625 में ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...