Skip to main content

Google अब हिंदी में करेगा सर्च



यह बात सच है कि इंटरनेट (Internet) ने दुनिया बदल दी। आज सूचना का इससे बड़ा साधन कुछ है ही नहीं। परंतु इस बात को भी आप मानेंगे के इंग्लिश में भले ही लाख सूचनाएं हों लेकिन हिंदी सहित अन्य भारतीय भाषाओं में सूचनाएं कम है। सूचना की इसी कमी को दूर करने के लिए गूगल ने भारतीय भाषा इंटरनेट अलायंस (Indian Language Internet Alliance) की घोषणा की है। 

इसके लिए गूगल (Google) ने कई कंपनियों के साथ समझौता किया है जो इंटरनेट के लिए भारतीय भाषाओं के कंटेंट के विकास में मददगार होंगे। अलाइंस को उम्मीद है कि इस प्रयास के माध्यम से अगले तीन सालों में 300 मिलियन नए उपभोक्तओं को इंटरनेट से जोड़ा जा सकेगा।

इस मौके पर कंपनी ने हिंदी में वायस सर्च का डेमो अैर हिंदी वेब डाॅट काॅम (hindiweb.com) सेवा की भी शुरुआत की है। भारतीय भाषा इंटरनेट गठबंध्न के लिए फिलहाल गूगल ने एबीपी न्यूज, अमर उजाला पब्लिकेशन लिमिटेड, जागराण प्रकाशन लिमिटेड और टाइम्स इंटरनेट लिमिटेड सहित कई कंपनियों के साथ गठजोड़ किया है।


इस मौके पर केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर भी उपलब्ध थे। उन्होंने कहा कि ‘आज तकनीक लोगों की जरूरत है और मुझे इस बात को बताते हुए बेहद खुशी कि भारत में तकनीक को लोग बहुत जल्दी अपनाते हैं। मोबाइल क्षेत्र में ही देखें तो 90 करोड़ मोबाइल उपभोक्ता हैं और 60 फीसदी लोंगो के पास मोबाइल फोन है। ऐसे में मुझे उम्मीद है कि अगले तीन सालों में 300 मिलियन नए उपभोक्ताओं को मोबाइल सेवा से जोड़ने का उद्देश्य जरूर पूरा होगा।’


वहीं गूगल के सीनियर वाइस प्रोसिडेंट आफ सर्च अमित सिंघल का कहना था कि ‘गूगल का मूख्य उद्देश्य है हर व्यक्ति को असानी से सूचना मुहैया कराना। हमारा हिंदी वाइस सर्च ऐसा ही प्रयास है। इसके माध्यम से उन लोगों को इंटरनेट से जोड़ने की कोशिश है जो इंग्लिश नहीं आने की वजह से इंटरनेट सेवा का लाभ नहीं उठा पाते।’

इस मौके पर कंपनी ने हिंदी कीबोर्ड और रोमन कीबोर्ड का भी प्रदर्शन किया जिसके माध्यम से आसानी से हिंदी में टाइपिंग हो सके। इसके अलावा हिंदी वायस असिस्टेंट सेवा का भी कंपनी ने प्रदर्शन किया। जहां आप हिंदी में बोलकर हिंदी में कंटेंट सर्च कर सकते हैं। भारतीय भाषा इंटरनेट अलायंस को उम्मीद है कि इस तरह के प्रयास से भारत में अधिक संख्या में लोग इंटरनेट से जुड़ सकेंगे। इतना ही नहीं इंटरनेट का उपयोग रोजमर्रा के जीवन में ज्यादा से ज्यादा किया जा सकेगा।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

आज की डीलः नोकिया लुमिया 625

नए साल का आगाज होने ही वाला है और जगह-जगह आॅफर्स (Offers) व डिस्काउंट की शुरूआत हो चुकी है।  आॅफर्स की बात करें तो आज के इस तकनीकी युग में उपभोक्ता गैजेट की तरफ अधिक आकर्षित होते हैं।  इसी श्रेणी में कई आॅनलाइन साइट्स (Online Sites) मोबाइल फोन पर आॅफर उपलब्ध कराती हैं। आज हम नोकिया लुमिया 625 (Nokia Lumia 625) पर मिल रहें शानदार डिस्काउंट पर नजर डालेंगे।  आॅक्टाकोर आधारित आईबाॅल आॅक्टा ए41 टैबलेट लाॅन्च विश्व की लोकप्रिय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया ने लुमिया सीरीज में लुमिया 625 को 19,000 रुपए में भारतीय बाजार में लाॅन्च किया था। किंतु अब उपभोक्ता इस फोन को बेहद ही कम कीमत पर खरीद सकते हैं। 19,000 रुपए में लाॅन्च हुए नोकिया लुमिया 625 को उपभोक्ता 15,899 में होमशाॅप 18 से खरीद सकते हैं।  वहीं 13,171 रुपए में यह फोन फ्लिपकार्ट  पर उपलब्ध है। स्नैपडील पर नोकिया लुमिया 625 की कीमत 8,999 रुपए है। किंतु सबसे कम कीमत केवल 7,499 रुपए में सुलेखा तथा अमेजन डाॅट इन से उपभोक्ता लुमिया 625 खरीद सकते हैं।  नोकिया लुमिया 625 में ...