Skip to main content

शिआयोमी रेडमी नोट भारत में हुआ लाॅन्च


चाइना की एप्पल कही जाने वाली लोकप्रिय कंपनी शियाओमी (Xiaomi) ने एमआई 3 (mi3) और रेडमी 1 एस (Redmi1s) की लोकप्रियता के बाद अब रेडमी नोट (Redmi Note) लाॅन्च किया है। स्मार्टफोन कम फैबलेट इस फोन को 8,999 रुपए में लाॅन्च किया है जबकि इसके 4जी (Redmi note 4G) वर्जन की कीमत 9,999 रुपए होगी। 

रेडमी नोट का 4जी वर्जन भारत के लिए बनाया गया है और यह भारतीय 4जी ब्रांड को सपोर्ट करेगा। रेडमी नोट में डुअल सिम (Dual Sim) सपोर्ट के साथ 1.7 गीगाहर्ट्ज आॅक्टाकोर मीडियाटेक प्रोसेसर दिया गया है। जबकि 4जी वर्जन में केवल सिंगल सिम (Single Sim) की सुविधा होगी तथा वह 1.6 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर क्वालकाॅम 400 प्रोसेसर पर कार्य करता है। 


दोनों ही फोन में 1280x720 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 5.5 इंच का एचडी डिसप्ले (HD Display) दिया गया है। फोन का डिसप्ले काॅर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 (Corning Gorilla glass 3) और शिआयोमी के एमआईयूआई इंटरफेस (Xiaomi miui Interface) से कोटेड है। दोनों ही फोन में 2जीबी रैम तथा 8जीबी इंटरनल मैमोरी के अलावा 32 जीबी तक एक्सपेंडेबल डाटा स्टोर किया जा सकता है।


पावर बैकअप के लिए 3,100 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए रेडमी नोट में 13.0 मेगापिक्सल रियर तथा 5.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। रेडमी नोट के 4जी वर्जन के लिए शियाओमी ने एयरटेल (Airtel) के साथ साझेदारी की है। जिसके बाद 4जी फोन भारत के केवल 6 एयरटेल स्टोर्स (Airtel Store) पर उपलब्ध होगा। 

भारत में यह शियाओमी का फोन उपलब्ध कराने का पहला आॅफलाइन तरीका होगा तथा यह दिसंबर के अंत तक उपलब्ध होगा। वहीं रेडमी नेाट 3जी वर्जन आॅनलाइन साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर 2 दिसंबर से उपलब्ध होगा। 

इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें :- http://www.mymobile.co.in/news/xiaomi-launches-redmi-note-4g/

Comments

Popular posts from this blog

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

बेहाल उपभोक्ता (Consumer Forum)

मैं नोकिया लूमिया 920 (Nokia Lumia 920) का उपयोग कर रहा हूं। लेकिन इस फोन में अब अत्यधिक गर्म होने की समस्या होने लगी है। साथ ही कभी कभी इसकी स्क्रीन भी कार्य करना बंद कर देती है। जब यह फोन ज्यादा हीट देने लगा तो मैंने देखा कि इसमें क्रेक की भी समस्या हो गई है। कभी-कभी तो कैमरा भी काम करना बंद कर देता है और हेडफोन भी कोई रिस्पांस नहीं देता। जब मैं नोकिया कस्टमर केयर सेंटर गया तो उन्होंने मेरी समस्या पूरी सुने बिना ही कहा कि फोन की टचस्क्रीन (Touch screen) बदलनी होगी क्योंकि यह एक एक्सीडेटियल डेमेज है इसलिए यह वारंटी में नहीं आएगी। मैंने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की पर उन्होंने मेरी कोई बात नहीं सुनी। मैं इनकी घटिया सर्विस (Service) मानसिक रूप से परेशान हो चुका हूं। नोकिया का जवाब प्रतीक्षा में 

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...