Skip to main content

नोकिया एक्स 2: एंडराॅयड की दीवार पर विंडोज का रंग

Mobile Review: Nokia X2


एंडराॅयड आॅपरेटिंग के साथ नोकिया ने हाल में एक्स2 माॅडल पेश किया है। कंपनी का यह चौथा एंडराॅयड फोन है। कंपनी ने इस बात को माना है कि यह एंडराॅयड आधारित है लेकिन आॅपरेटिंग का नाम एंडराॅयड न देकर नोकिया साॅफ्टवेयर प्लेटफाॅर्म कहा है। फोन देखने में तो अच्छा है लेकिन क्या इसमें इतना दम है कि अपने बजट में अन्य एंडराॅयड फोन को टक्कर दे सके?

क्यों खरीदें
बेहतर क्वालिटी, शानदार टच और नोकिया एप्लिकेशन इस फोन की खासियत हैं।

क्यों न खरीदें
एंडराॅयड आॅपरेटिंग का यह फोन विंडोज फोन का अहसास कराता है। वहीं प्ले स्टोर की भी कमी खलेगी।


रूप रंग
लुक की बात करें तो आप निस्संकोच कह सकते हैं कि यह अन्य एंडराॅयड फोन से बेहतर है क्योंकि आज बाजार में उपलब्ध सभी एंडराॅयड फोन एक जैसे दिखाई देते हैं और यह उनसे काफी अलग है। इसमें थोड़ी नोकिया आशा और थोड़ी लुमिया की झलक मिलेगी। फोन की बिल्ट क्वालिटी शानदार है और इसका चमकदार बैक पैनल एक अलग आकर्षण पैदा करता है। जहां ज्यादातर एंडराॅयड फोन में आपको तीन टच बटन देखने को मिलते हैं। वहीं इसमें दो ही बटन दिए गए हैं। हार्डवेयर बटन फोन के दाएं पैनल में मिलेंगे।

 बैक पैनल के नीचे कार्ड और सिम स्लाॅट्स दिए गए हैं। जैसा कि नोकिया के दोहरा सिम फोन में देखा जाता है एक सिम हाॅट स्वेपेबल होता है इसमें भी आपको ऐसा ही मिलेगा। दोनों सिम को लगाने के लिए बैक पैनल तो खोलना है लेकिन सिम दो को निकालने या लगाने के लिए आपको बैटरी हटाने की जरूरत नहीं है। एक स्लाॅट में माइक्रोसिम का प्रयोग होता है जबकि दूसरा स्लाॅट में साधारण सिम उपयोग कर सकते हैं।

विशेषताएं

नोकिया एक्स2 में 4.3 इंच का डिसप्ले  जिसका स्क्रीन रेजल्यूशन 480x800 पिक्सल है। रेजल्यूशन भले ही आपको कम लगे लेकिन डिसप्ले बहुत ही शानदार है। फोन की स्क्रीन क्लियर ब्लैक तकनीक से लैस है जो बेहतर डिसप्ले के साथ कम बैटरी खपत के लिए जानी जाती है। फोन को क्वालकाॅम स्नैपड्रैगन चिपसेट पर पेश किया गया है। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज का डुअलकोर प्रोसेसर है। इसके अलावा 1 जीबी की रैम है और 4 जीबी का इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसमें मैमोरी कार्ड सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 4.0 संस्करण है जो सबसे नया है। इसके अलावा आपको वाई-फाई और 3जी भी मिलेंगे।

प्रयोग में सुविधा
एंडराॅयड आॅपरेटिंग आधारित इस फोन के आॅपरेटिंग को कंपनी ने नोकिया एक्स साॅफ्टवेयर प्लेटफाॅर्म नाम दिया है। हालांकि एंडराॅयड के बावजूद यह फोन आपको विंडोज का अहसास कराएगा। फोन में आपको टाइल्स इंटरफेस देखने को मिलेगा। इसके साथ ही मेन्यू की स्टाइल भी वही है जो लुमिया फोन में देखने को मिलती है। हां, अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इसमें आप लाॅन्च का उपयोग कर अपने मन मुताबिक यूजर इंटरफेस कर सकते हैं। फोन में एप्लिकेशन व गेम के लिए नोकिया स्टोर दिया गया है लेकिन उसमें एंडराॅयड फोन के गेम व एप्लिकेशन कम मिलेंगे। हां, आप अन्य एप्लिकेशन स्टोर डाउनलोड कर सकते हैं। जैसे येंडेक्स, गेटजार और अमेजन एप स्टोर डाउनलोड कर सकते हैं। एक्स 2 में आपको कई नोकिया एप्लिकेशन प्रीलोडेेड मिलेंगी। जैसे हियर ड्राइव, नोकिया मैप्स और नोकिया इत्यादि।

परफाॅर्मेंस
नोकिया एक्स2 में हमें सब कुछ अच्छा लगा सिवाय कैमरे के। फोन का टच रिस्पाॅन्स बहुत शानदार है और उपयोग में आपको मजा भी आएगा। फोन एप्लिकेशन और गेम बेहतर तरीके से रन करने में सक्षम है। हालांकि आज के 5.0 इंच स्क्रीन के दौर में इसकी 4.3 इंच की स्क्रीन छोटी लगेगी लेकिन यह हाईडेफिनेशन वीडियो प्ले करने में सक्षम है और बेहतर डिसप्ले में अच्छा वीडियो का अनुभव कराएगा। रही बात कैमरे की तो नोकिया फोन से हमेशा लोग बेहतर फोटोग्राफी की आशा करते हैं लेकिन इसमें फिक्स्ड फोकस कैमरा है और कैमरे से ली गई पिक्चर की क्वालिटी भी साधारण है। फोन में 5.0 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है जबकि सेकेंडरी कैमरा वीजीए रेजल्यूशन का है। म्यूजिक के लिए फोन में नोकिया म्यूजिक स्टोर इंटीग्रेटेड है जहां से आप ढेर सारे डाउनलोड कर सकते हैं। फोन की म्यूजिक क्वालिटी अच्छी है।

पैसे की वसूली
नोकिया एक्स 2 के बारे में कहा जाए तो खरीदारी के वक्त आपको भले भी थोड़ा महंगा लगेगा लेकिन परफाॅर्मेंस देखकर आप खुश हो जाएंगे। फोन की बिल्ट क्वालिटी भी इस रेंज में उपलब्ध् किसी फोन को टक्कर देने में सक्षम है। हां कमी सिर्फ गेम्स और एप्लिकेशन की कह सकते हैं। इसमें गूगल प्ले स्टोर उपलब्ध नहीं है लेकिन गेटजार और येंडेक्स जैसे कई एप्लिकेशन स्टोर हैं जहां गेम डाउनलोड कर सकते हैं। एक्स 2 में डुअलकोर प्रोसेसर है जबकि इस रेंज में क्वाडकोर फोन दस्तक दे चुके हैं। परंतु बात जब परफाॅर्मेंस की करेंगे तो यह सब पर भारी पड़ेगा।

विकल्प
नोकिया एक्स 2 की कीमत 8,500 रुपए है। विकल्प के रूप में असूस जेनफोन 4 (4.5 इंच) देखा जा सकता है। इसके अलावा मोटो ई भी देखा जा सकता है। असूस जेनफोन 4 की कीमत 5,399 रुपए है जबकि मोटोई 6,999 रुपए है।

Nokia X2 Full phone specifications


तकनीकी पक्ष
आकारः 121.7x 68.3 x 11.1 एमएम
वजनः 150 ग्राम
मैमोरीः 4जीबी, माइक्रोएसडी
बैटरीः ली-पो 4,900 एमएएच
स्क्रीनः 4.3 इंच, कपैसिटिव
टाॅकटाइम/स्टैंडबाॅय (घंटे): 10/552
ब्लूटूथ/वाईफाईः हां/हां
फोनबुक क्षमताः शेयर्ड
जीपीआरएस/3जीः हां/हां
कैमराः 5.0 मेगापिक्सल
फ्रिक्वेंसीः  क्वाड-बैंड
अन्यः स्क्रैच रेसिसटेंट ग्लास


कीमतः 8,500 रुपए


आखिरी फैसला
रूपरंग- 8/10
विशेषताएं- 8/10
कार्यक्षमता- 8/10
प्रयोग में सुविधा- 8/10
पैसे की वसूली- 9/10

कुल-  82% 

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...