Skip to main content

सोनी एक्सपीरिया जेड3 : शानदार डिजाइन, बेहद ताकतवर लेकिन थोड़ा महंगा

Mobile Review : Sony Xperia Z3


हर कंपनी साल में एक बार अपना फ्लैगशिप फोन उतारती है। परंतु इस साल सोनी ने दो फ्लैगशिप पफोन उतारे हैं। इससे पहले कंपनी ने एक्सपीरिया जेड 2 पेश किया था अब जेड 3 उतारा है। इस रेंज में सोनी एक्सपीरिया जेड 3 की सीधी सीधी टक्कर एप्पल आईफोन 6 से है जो हाल में ही लाॅन्च हुआ है। अब देखना यह है कि क्या सोनी का यह डिवाइस इतना ताकतवर है कि एप्पल को पीछे छोड़ सके।

क्यों खरीदें
डिजाइन के मामले में फोन शानदार है और कैमरा क्वालिटी भी बेहतर है। अन्य जेड सीरीज के फोन की तरह यह भी पानी और धुल अवरोध है।


क्यों न खरीदें
मैटल की बनी इसकी बाॅडी थोड़ी गर्म होती है। लाउडस्पीकर मोड पर साउंड भी थोड़ी कम कही जा सकती है। वहीं फोन ज्यादा कीमती कहा जा सकता है। 

रूप रंग
अब तक आपने एक से बढ़कर एक स्टाइलिश फोन देखे होंगे। परंतु एक्सपीरिया जेड 3 देखकर शायद यह सबसे बेहतर लगे। इससे पहले भी हमने एक्सपीरिया जेड फोन देखा था और एक्सपीरिया जेड और जेड 2 में ज्यादा अंतर नहीं लगा था। परंतु एक्सपीरिया जेड 3 इन सबसे अलग है। जहां पहले एक्सपीरिया जेड सीरीज में ग्लास का उपयोग ज्यादा था। 

वहीं इस बार मैटल की बाॅडी है। फोन देखने में बेहद ही स्लीक है और इसकी मोटाई मात्रा 7.3 एमएम है। एक्सपीरिया जेड 3 कई आकर्षक रंगों में उपलब्ध हैै। इसमें एक काॅपर कलर (तांबे का रंग) भी है। पहले के एक्सपीरिया में जहां कोने चैकोर थे वहीं इस बार साइड पैनल थोड़ा कर्व (घुमावदार) है। फोन पकड़ने में अपनी बेहतर क्वालिटी का अहसास कराता है। 


फोन के दाएं पैनल में आपको बहुत कुछ देखने को मिलेगा। एक फ्रलैप के अंदर सिम कार्ड स्लाॅट और माइक्रोएसडी कार्ड स्लाॅट दिया गया है। उसी ओर आपको पावर और कैमरा बटन भी मिलेगा। आॅडियो जैक फोन के ऊपरी पैनल में मिलेगा जबकि बायां पैनल पूरी तरह खाली है। कुल मिलाकर डिजाइन हमें बेहतर लगा और नयापन भी है।

विशेषताएं
सोनी एक्सपीरिया जेड3 में 5.2 इंच की स्क्रीन दी गई है। फोन में फुल एचडी रेजल्यूशन स्क्रीन ट्राइल्यूमिनस तकनीक से लैस है। डिसप्ले बहुत ही शानदार है। परंतु हम इस बजट में 4के डिसप्ले की आशा कर रहे थे। हाल ही में एलजी जी 3 और ओपो फाइंड 7 में 4के डिसप्ले देखने को मिला है। 

जेड 3 को क्वालकाॅम स्नैपड्रैगन 801 चिपसेट पर पेश किया गया है। इससे पहले भी एक्सपीरिया जेड2 में यह चिपसेट उपलब्ध था। हां, प्रोसेसर क्लाॅक स्पीड का थोड़ा अंतर है। एक्सपीरिया जेड 2 में 2.3 गीगाहट्र्ज का प्रोसेसर था जबकि जेड 3 में 2.5 गीगाहट्र्ज का प्रोसेसर दिया गया है। 


फोन में 3 जीबी रैम और 16 जीबी की इंटरनल मैमोरी है। कार्ड स्लाॅट है और 128 जीबी का कार्ड आप उपयोग कर सकते हैं। अन्य एक्सपीरिया जेड सीरीज की तरह यह भी धुल और पानी से बेअसर है। कनेक्टिविटी के लिए भी आपको लगभग सभी आधुनिक विकल्प मिलेंगे। फोन में वाई-फाई और ब्लूटूथ के अलावा 3जी व एनएफसी भी दिया गया है।

प्रयोग में सुविधा 
सोनी एक्सपीरिया जेड 3 को एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट पर पेश किया गया है। हालांकि इसके लाॅन्च के कुछ दिन बाद ही गूगल ने एंडराॅयड आॅपरेटिंग के नए संस्करण 5.0 का भी प्रदर्शन कर दिया। परंतु यह फोन फिलहाल 4.4 किटकैट पर ही है और भारत में यह फिलहाल नया आॅपरेटिंग है। 

यूजर इंटरफेस सोनी का हमेशा से बेहतर रहा है और यह भी आपको अच्छा अनुभव कराने में सक्षम है। जेड 3 में सोनी प्ले स्टेशन 4 इंटीग्रेशन है। इसमें आप प्ले स्टेशन के लिए उपलब्ध गेम को प्ले कर सकते हैं। इतना ही नहीं, प्लेस्टेशन रिमोट भी इसके साथ कार्य करता है। फोन में सोनी म्यूजिक से लेकर मिक्स तक कई एप्लिकेशन पहले से मौजूद है।

परफाॅर्मेंस
सोनी एक्पीरिया जेड 3 में 20.7 मेगापिक्सल का कैमरा है। सोनी के अन्य जेड सीरीज फोन में भी यही कैमरा दिया गया था। जहां तक कैमरे में अंतर की बात है तो इसे 12800 आईएसओ से लैस किया है। यह पहली बार है जब किसी स्मार्टफोन में इतना उच्चतर आईएसओ दिया गया है। 


एक्सपीरिया जेड 3 की कैमरा क्वालिटी बहुत ही शानदार है और स्लो वीडियोग्राफी का कुछ कहना ही नहीं। इसके अलावा भी फोन कई बेहतर कैमरा फीचर से लैस है। परफाॅर्मेंस से हमें किसी तरह की कोई शिकायत नहीं है। हां, इतना जरूर कहूंगा वीडियो और इंटरनेट सर्फ करने के वक्त फोन की मैटल बाॅडी थोड़ी गर्म जरूर होती है। वहीं बैटरी बैकअप भी साधारण है।

पैसे की वसूली
स्टाइल, परफाॅर्मेंस और फीचर से हमें किसी तरह की कोई शिकायत नहीं है। सिर्फ कीमत में ही बात थोड़ी अटकती है। फोन थोड़ा महंगा कहा जएगा। सोनी एक्सपीरिया जेड2 और एक्सपीरिया जेड 3 के स्पेसिफिकेशन में कोई खास अंतर नहीं है। एक्सपीरिया जेड लगभग 40 हजार रुपए के आस-पास उपलब्ध है। फोन के साथ स्मार्ट बैंड भी सेल्स पैक के साथ दिया जा रहा है। जबकि इस फोन के साथ ऐसा कुछ भी नहीं है।

विकल्प 
सोनी एक्सपीरिया जेड 3 की कीमत 51,500 रुपए है। विकल्प के तौर पर आप एप्पल आईफोन 6 देख सकते हैें जिसकी कीमत 53,500 रुपए है।

तकनीकी पक्ष
आकारः 146x72x7.3 एमएम
वजनः 152 ग्राम
मैमोरीः 16जीबी, माइक्रोएसडी
बैटरीः ली-पो 3,100 एमएएच
स्क्रीनः 5.2 इंच, कपैसिटिव
टाॅकटाइम/स्टैंडबाॅय (घंटे): 14/890
ब्लूटूथ/वाईफाईः हां/हां
फोनबुक क्षमताः शेयर्ड
जीपीआरएस/3जीः हां/हां
कैमराः 20.7 मेगापिक्सल
फ्रीक्वेंसीः  क्वाड-बैंड
अन्यः धूल-मिट्टी व पानी अवरोधक

कीमतः 51,500 रुपए 

आखिरी फैसला

रूपरंग- 9/10
विशेषताएं- 9/10
कार्यक्षमता- 9/10
प्रयोग में सुविधा- 8/10
पैसे की वसूली- 7/10

कुल-  84%

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...