Skip to main content

डिजीफ्लिप प्रो एक्सटी911: बड़ा टैबलेट, छोटा बजट।


ईकाॅमर्स साइट फ्लिपकार्ट (flipkart) ने डिजीफ्लिप एक्सटी911 टैबलेट प्रो (Digiflip XT911 Pro) भारतीय बाजार में उतारा है। इंटेल चिपसेट (Intel Chipset) के साथ पेश किया गया यह डिवायस कई अन्य खासियतों से भी लैस है। परंतु क्या इसमें इतना दम है कि इस रेंज में उपलब्ध् असूस और सैमसंग जैसे ब्रांडों को टक्कर दे सके।

क्यों खरीदें
टैबलेट का हाईडेफिनेशन डिसप्ले बहुत अच्छा है। इसके साथ ही डिजाइन के मामले में भी शानदार कहा जाएगा।

क्यों न खरीदें
अच्छे हार्डवेयर के बाद फोन की बैटरी बैकअप साधारण है।  पुराना एंडराॅयड भी बड़ी कमी है।

प्रो स्टाइल
टैबलेट देखने में बेहद ही स्टाइलिश है और क्वालिटी भी अच्छी है। सफेद रंग में उपलब्ध इस डिवाइस का मुख्य और पिछला दोनों पैनल ग्लास के बने हैं। 


टैबलेट के साइड पैनल में सिल्वर रंग के मैटल और काले रंग के प्लास्टिक का संयोग मिलेगा। कुल मिलाकर डिजाइन अच्छा है लेकिन कमी यह कही जा सकती है कि मुख्य और पिछले दोनों पैनल में उंगलियों के निशान बहुत जल्दी दिखाई देने लगते हैं। वहीं हाथ में पकड़ने पर पैनल थोड़े चुभते हैं। 

इंटेल पावर
इंटेल चिपसेट पर उपलब्ध इस डिवाइस में 2 गीगाहट्र्ज का डुअलकोर प्रोसेसर है। इसके अलावा टैबलेट में 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल मैमोरी है। डिवाइस में 32 जीबी तक का कार्ड सपोर्ट है। प्रो एक्सटी911 में 8.9 इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है। डिसप्ले अच्छा है। 


डिवाइस में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, वाईफाई और 3 जी सपोर्ट है। 4जी भी होता तो ज्यादा बेहतर कहा जाता। फोटोग्राफी के लिए 5.0 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और सेकेंडरी कैमरा 2.0 मेगापिक्सल का है। आज तीन और चार हजार रुपए के बजट फोन में भी एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (Android Kitkat) उपलब्ध है जबकि डिजीफ्लिप प्रो एक्सटी911 को एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.2 जेलीबीन पर पेश किया गया है। डिवाइस के साथ अन्य गूगल एप्लिकेशन (Google Application) के अलावा फ्लिपकार्ट और मिंतरा एप्लिकेशन प्रीलोडेड (Preloded Application) है।

स्मार्ट परफाॅर्मर
डिजीफ्लिप प्रो एक्सटी911 टैबलेट (Tablet) परफाॅर्मेंस के मामले में बेहतर है। डिवाइस भारी भरकम गेम व एप्लिकेशन को आसानी से हैंडल करने में सक्षम है। डिवाइस में 6500 एमएएच की बैटरी दी गई है लेकिन बैटरी बैकअप साधारण है। 


चार्ज करने पर स्क्रीन आॅफ होने के बावजूद खुद ही धीरे-धीरे कम होने लगती है। डिसप्ले अच्छा है लेकिन स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास कोटिंग नहीं है और कंपनी ने स्क्रीन गार्ड का उपयोग कर रखा है। अंततः बात करें कैमरे की तो वहां भी आपको बहुत खुशी नहीं मिलेगी। पिक्चर क्वालिटी भी औसत है।

पैसे की वसूली
डिजीफ्रिलप प्रो एक्सटी911 की कीमत 14,999 रुपए है। बजट देखते हुए फीचर तो अच्छे कहे जाएंगे। मैमोरी अच्छी है और इंटेल एटाॅम चिपसेट आपको बेहतर परफाॅर्मेंस का भी भरोसा दिलाता है लेकिन बैटरी और कैमरा थोड़े निराश करते हैं। 8.9 इंच का हाईडेफिनेशन डिसप्ले बहुत शानदार है लेकिन आॅपरेटिंग काफी पुराना है। विकल्प के तौर पर आप मिलाग्रो एम2 प्रो देख सकते हैं जिसकी कीमत 14,999 रुपए है। इसी कीमत पर आईबाॅल स्लाइड आई1017 भी उपलब्ध है। इसमें 10.1 इंच की स्क्रीन है।

तकनीकी पक्ष
आकारः 150x235.5x8.5 एमएम 
वजनः 483 ग्राम
मैमोरीः 16जीबी, माइक्रोएसडी
बैटरीः ली-आॅन 6,500 एमएएच
स्क्रीनः 8.9 इंच, कपैसिटिव
टाॅकटाइम/स्टैंडबाॅय (घंटे): 15/168
ब्लूटूथ/वाईफाईः हां/हां
फोनबुक क्षमताः शेयर्ड
जीपीआरएस/3जीः हां/हां
कैमराः 5.0 मेगापिक्सल
फ्रीक्वेंसीः  क्वाड-बैंड
अन्यः फ्लिपकार्ट एप और एचडी डिसप्ले।
कीमतः 14,999 रुपए

आखिरी फैसला
रूपरंग- 8/10
विशेषताएं- 8/10
कार्यक्षमता- 7/10
प्रयोग में सुविधा- 8/10
पैसे की वसूली- 8/10

कुल-  78% 

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...