Skip to main content

वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका


पहले कंप्यूटर पर किसी चीज का उपयोग करने के बाद ऐसा लगता था कि क्या यह एप्लिकेशन मोबाइल पर उपलब्ध हो पाएगी। परंतु अब ऐसा नहीं लगता क्योंकि यह बात हम भली-भांति जान गए हैं कि जिस भी एप्लिकेशन का उपयोग हम कंप्यूटर पर करते हैं वह जल्द ही मोबाइल पर उपलब्ध् हो जाती है। अब वी ट्रांसफर को ही ले लीजिए। कुछ वक्त पहले तक यह एप्लिकेशन (Application) सिर्फ कंप्यूटर के लिए उपलब्ध थी लेकिन आज मोबाइल पर भी आ चुकी है। 


मोबाइल में डाटा का उपयोग बढ़ता ही जा रहा है और उसके साथ ही बढ़ रही है डाटा शेयरिंग की मांग। आप मोबाइल बदल रहे हैं या फिर किसी ने कोई वीडियो फाइल मांग ली है। ऐसे में आपके होश उड़ जाते हैं कि वह पफाइल कैसे भेजी जाए। व्हाट्सएप से छोटे-मोटे वीडियो और फाइल तो चले जाते हैं लेकिन भारी-भरकम फाइल में समस्या हो जाती है। इसी के साथ ये मैसेजिंग एप्स फोटो व वीडियो की क्वालिटी को भी कंप्रेस कर देते हैं। इस स्थिति में आप वी ट्रांसफर (We Transfer) का उपयोग कर सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी टैब एस705: 4जी एलटीई तकनीक से लैस

यह बेहद ही हलका एप्लिकेशन है और इसके माध्यम से 10 जीबी तक की फाइल को आप एक बार में किसी को भेज सकते हैं। फाइल भेजने का तरीका वही है जैसा कि कंप्यूटर पर था। एप्लिकेशन के शुरुआत में ही आपको जानकारी दी जाएगी कि आप अपने दोस्तों के साथ दस जीबी तक का डाटा भेज सकते हैं। फोटो और वीडियो अपलोड करने के बाद दूसरे के ईमेल पर लिंक चला जाएगा जहां से वह डाउनलोड कर सकता है।

होम पैनल को ऊपर की ओर स्वाइप करते ही वीडियो और फोटोग्राफ आ जाएंगे और टच करते ही वे सलेक्ट भी हो जाएंगे। दाएं से बाएं स्वाइप करते ही ईमेल एड्रेस आ जाएगा जिसे आपको भेजना है और आपका ईमेल पहले से इंटीग्रेट होगा। ऊपर में ट्रांसफर का बटन होता है और ट्रांसफर करते ही आपका काम समाप्त हो जाता है।

बजट एंडराॅयड फोन नहीं, बजट विंडोज फोन।

हालांकि एप्लिकेशन की कमी की बात करें तो यह सिर्फ वीडियो और फोटोग्राफी ही ट्रांसफर कर सकता है। वहीं भारी-भरकम डाटा ट्रांसफर करने में बेहद समय लगाता है और याद रहे कि यह इंटरनेट के माध्यम से होता है ऐसे में भारी-भरकम डाटा ट्रांसफर में शुल्क भी आपको भारी चुकाना पड़ सकता है। एंडराॅयड फोन (Android Phone) के लिए यह एप्लिकेशन पूरी तरह मुफ्त है और हमने इस एप्लिकेशन का परीक्षण जियोनी ई-लाइफ ई-7 पर किया है।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...