Skip to main content

ट्रेंस: बच्चों का प्ले स्कूल

Game review: ट्रेंस

 आज गली-मुहल्ले में हर कोने पर एक प्ले स्कूल खुला है। वहां बच्चों को कई तरह की चीजें सिखाई जाती हैं। यह सब सुनने में तो अच्छा लगता है लेकिन जब भारी-भरकम शुल्क चुकाना होता है तब होश उड़ जाते हैं। परंतु आप थोड़ी सी कोशिश करें तो प्ले स्कूल से बेहतर शिक्षा आप अपने बच्चों को घर में ही दे सकते हैं। डिजिटल कंटेंट की आज भरमार है और उनके लिए भारी भरकम शुल्क की भी आवश्यकता नहीं है। ऐसा ही एप्लिकेशन है ट्रेंस।


इस एप्लिकेशन के माध्यम से बच्चे खेल-खेल में बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसमें पढ़ाने के लिए बहुत कुछ नहीं है लेकिन बच्चों को एक्टिव बनाने के लिए कई चीजें दी गई हैं। एप्लिकेशन की शुरुआत में एक ट्रेन है जिसमें ट्रेन का ड्राइवर आकर बैठता है। अब यहां से शुरू होता है काम। इस एप्लिकेशन में कई कार्य दिए गए हैं और बच्चों को उस कार्य को पूरा करना है। साथ ही, ट्रेन को भी कंट्रोल करना है। 


 ट्रेन में आपको हाॅर्न बजाने से लेकर उसे गीयर देने तक का कार्य करना है। सबसे पहले आपको कोच का चुनाव करना होता है। जिस तरह के कोच का चुनाव होगा उस तरह का कार्य करना होगा। यदि आपने यात्री कोच चुना है तो आपको पैसेंजर का टिकट काटना है और उन्हें बैठाना है। इसी तरह यदि आपने समान ढोने के लिए रैक का चुनाव किया है तो आपको समान की डिलिवरी करनी होगी। 


रास्ते में ट्रेन चलाने के दौरान ब्रिज का निर्माण करना है और ट्रैक भी बनाना है। ट्रेन चलाने के दौरान बकरी, भेड़ और मुर्गे भी दिखाई देंगे। उन्हें टच करने में पर वे आवाजें भी निकालते हैं। ग्राफिक्स, साउंड और थीम इतनी बढि़या है कि बच्चे तो बच्चे आप भी इसके साथ कुछ देर तक खेलने में उलझ जाएंगे। 


बच्चों के लिए उपलब्ध् इस एप्लिकेशन के ग्राफिक्स और म्यूजिक बिल्कुल बच्चों के मन मुताबिक हैं। कई चीजें होने के बावजूद साफ-सुथरा और अच्छा दिखाई देता है। ट्रेन की आवाज सुनकर आपको भी अच्छा लगेगा। वहीं गीयर से गति को भी कंट्रोल कर सकते हैं। कमी थोड़ी यह कही जा सकती है कि इसमें कुछ पोयम भी होती तो ज्यादा बेहतर कहा जाता। यह एप्लिकेशन प्ले स्टोर पर मुफ्त में उपलब्ध है।

Comments

Popular posts from this blog

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

बेहाल उपभोक्ता (Consumer Forum)

मैं नोकिया लूमिया 920 (Nokia Lumia 920) का उपयोग कर रहा हूं। लेकिन इस फोन में अब अत्यधिक गर्म होने की समस्या होने लगी है। साथ ही कभी कभी इसकी स्क्रीन भी कार्य करना बंद कर देती है। जब यह फोन ज्यादा हीट देने लगा तो मैंने देखा कि इसमें क्रेक की भी समस्या हो गई है। कभी-कभी तो कैमरा भी काम करना बंद कर देता है और हेडफोन भी कोई रिस्पांस नहीं देता। जब मैं नोकिया कस्टमर केयर सेंटर गया तो उन्होंने मेरी समस्या पूरी सुने बिना ही कहा कि फोन की टचस्क्रीन (Touch screen) बदलनी होगी क्योंकि यह एक एक्सीडेटियल डेमेज है इसलिए यह वारंटी में नहीं आएगी। मैंने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की पर उन्होंने मेरी कोई बात नहीं सुनी। मैं इनकी घटिया सर्विस (Service) मानसिक रूप से परेशान हो चुका हूं। नोकिया का जवाब प्रतीक्षा में 

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...