Skip to main content

नोकिया लुमिया 830: फिर चलेगा लुमिया का जादू।


Mobile Review : नोकिया लुमिया 830

बहुत दिनों की शांति के बाद माइक्रोसाॅफ्ट ने नोकिया लुमिया (Nokia Lumia) सीरीज के तहत एक साथ तीन फोन उतारे। तीनों फोन तीन बजट के हैं। कंपनी त्योहारों के इस मौके को छोड़ना नहीं चाहती है। 

कंपनी ने ऊँची रेंज में लुमिया 930 (Lumia 930) को उतारा है जबकि सबसे कम बजट में लुमिया 730 है। तीस हजार की सेग्मेंट में नोकिया लुमिया 830 (Nokia Lumia 830) को पेश किया गया है और इस अंक में हमने इसी फोन का परीक्षण किया। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि स्पेसिफिकेशन से लेकर डिजाइन में इस बार बताने के लिए बहुत कुछ नया है। सबसे पहले बात करते हैं इसके लुक की। 

क्यों खरीदें
यदि आप बेहतर कैमरा फोन चाहते है तो लुमिया 830 अच्छा विकल्प है। फोन के हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन बेहतर है और डिजाइन के मामले में भी नया कहा जा सकता है।

क्यों खरीदें
फोन थोड़ा महंगा कहा जा सकता है। जहां तक सेल्फी कैमरे की बात है तो हमें और बेहतर की आशा कर रहे थे। बैटरी बैकअप भी औसत मिला।


रूप-रंग
नोकिया लुमिया 830 को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह लुमिया (Lumia) सीरीज का फोन है। मुख्य पैनल सपाट है जैसा कि हम पहले भी लुमिया फोन में देख चुके हैं लेकिन इस बार साइट पैनल और पिछले पैनल में काफी अंतर है। 

फोन के साइट पैनल पूरे मैटल फ्रेम में हैं और पिछला पैनल पाॅलीकार्बोनेट मिलेगा जैसा कि नोकिया फोन में होता है। हां, वहीं पिछले पैनल में लुमिया 1020 के समान गोल फ्रेम में कैमरा और फ्लैश उपलब्ध है। फोन की मोटाई 8.5 एमएम है ऐसे में आप इसे ज्यादा मोटा नहीं कह सकते। मुख्य पैनल पर 5.0 इंच की स्क्रीन के अलावा तीन विंडोज बटन मिलेंगे जैसा कि सभी विंडोज फोन में देखा जाता है। 

दाएं पैनल में वाॅल्यूम राॅकर और पावर बटन है जिसका उपयोग आप स्क्रीन आॅन-आॅफ के लिए भी करते हैं। इसी क्रम में आपको कैमरा बटन भी मिलेगा। बायां पैनल पूरी तरह खाली है। ऊपरी पैनल में आॅडियो जैक दिया गया है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि लुक अच्छा है।
 
बदलाव की बात करें तो इस फोन का बैक पैनल आप खोल सकते हैं इससे पहले नोकिया लुमिया के महंगे फोंस यूनी बाॅडी में आते थे जहां आप बैटरी नहीं बदल सकते थे। परंतु इस फोन में बदली जा सकती है।

विशेषताएं
यहां हम इस फोन को अच्छा कह सकते हैं लेकिन बहुत अच्छा नहीं। कंपनी ने इसे कम रेंज में प्रीमियम फोन के तौर पर पेश किया है। ऐसे में हम और भी प्रीमियम स्पेसिफिकेशन की आशा कर रहे थे। नोकिया लुमिया 830 (Nokia Lumia 830) में 5.0 इंच की स्क्रीन 1280x720 पिक्सल के साथ पेश की गई है। 

स्क्रीन एचडी है लेकिन फुल एचडी नहीं। वहीं प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वालकाॅम स्नैपड्रैगन 400 चिपसेट उपलब्ध है। जबकि इस बजट में अब एंडराॅयड फोन में स्नैपड्रैगन 800 का उपयोग किया जा रहा है। 


फोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा 1 जीबी की रैम और 16 जीबी इंटरनल मैमोरी है। लुमिया 830 में कार्ड सपोर्ट है और 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग किया जा सकता है। 

कनेक्टिविटी के लिए 3जी, वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और एनएफसी भी है। हां, एलटीई सपोर्ट फिलहाल भारत में नहीं है। फोन में 10.0 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो प्योरव्यू तकनीक से लैस है। इससे पहले प्योरव्यू कैमरा हम नोकिया लुमिया 920 और लुमिया 1020 में भी देख चुके हैं। सेकेंडरी कैमरा 0.9 मेेगापिक्सल का दिया गया है।
प्रयोग में सुविधा
नोकिया लुमिया 830 को विंडोज फोन (Windows Phone) के सबसे नए आॅपरेटिंग सिस्टम 8.1 (विंडोज फ़ोन 8.1 के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें ) पर पेश किया गया है। नया विंडोज कई नए फीचर से लैस है। इसमें आप तीन रो में टाइल्स रख सकते हैं। इसके अलावा बैकग्राउंड रंग भी बदला जा सकता है। परंतु सबसे अच्छी बात तो यह कही जा सकती है कि वाईफाई सेंस दिया गया है। 

इसमें आप अपने घर या आॅफिस के वाई-फाई को अपने फोन से शेयर कर सकते हैं। यह वाई-फाई हाॅटस्पाॅट का ही एडवांस फीचर है। नए विंडोज के साथ अब स्वाइप कीपैड इंटीग्रेशन भी आ गया है इससे अब तेज टाइपिंग का अनुभव कर सकते है। अब विंडोज आॅपरेटिंग में काॅलिंग के साथ ही स्काइप का भी इंटीग्रेशन किया गया है। इससे आप चाहें तो साधारण काॅलिंग के बजाय सीधे स्काइप कर सकते हैं।
परफाॅर्मेंस
नोकिया लुमिया 830 को आप प्रोसेसर और रैम में औसत कह सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं है कि फोन परफाॅर्मेंस के मामले में कम है। इस रेंज में यह किसी भी फोन को टक्कर देने में सक्षम है। आपको किसी भी प्रकार का कोई लैग नहीं मिलेगा। यहां तक कि अस्फाल्ट 8 जैसे गेम को भी आसानी से रन कर सकते हैं। 

फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन एचडी है लेकिन फिर भी डिसप्ले बहुत ही बेहतर। टच अनुभव भी शानदार रहा। जहां तक गेम और एप्लिकेशन की बात है तो आप विंडोज स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।


फोटोग्राफी के लिए कैमरा बटन होना काफी मददगार है। रही बात कैमरे की तो प्योरव्यू बेहतर फोटोग्राफी के लिए जाना जाता है और उस मामले में यह फोन भी बेहतर है। 

इस रेंज में आप इसे बेहतर कैमरा फोन की श्रेणी में रख सकते हैं। हां सेल्फी के जमाने में हम बेहतर सेकेंडरी कैमरे की आशा कर रहे थे लेकिन यहां आपको थोड़ी निराशा मिलेगी। फोन में 0.9 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है और इसकी पिक्चर क्वालिटी बिलकुल साधारण है।

पैसे की वूसली
भारतीय बाजार में नोकिया लुमिया 830 की कीमत 28,500 रुपए है। यदि आप प्रोसेसर और रैम देखकर फोन की खरीदारी करते हैं तो शायद यह थोड़ा महंगा लगे लेकिन परफाॅर्मेंस और फीचर देखेंगे तो आपको कहीं से कोई शिकायत नहीं मिलेगी। इस रेंज में सभी फोन को टक्कर देने में सक्षम है। 

डिजाइन बेहतर है और कैमरा क्वालिटी भी शानदार है। विकल्प के तौर पर आप एलजी गूगल नेक्सस 5 देख सकते हैं। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 29,990 रुपए है।
Nokia Lumia 830 Full phone specifications

तकनीकी पक्ष
आकारः 139.4x 70.7 x 8.5 एमएम
वजनः 150 ग्राम
मैमोरीः 16जीबी, माइक्रोएसडी
बैटरीः ली-पो 2,200 एमएएच
स्क्रीनः 8.4 इंच, कपैसिटिव
टाॅकटाइम/स्टैंडबाॅय (घंटे) 12.9/528
ब्लूटूथ/वाईफाईः हां/हां
फोनबुक क्षमताः शेयर्ड
जीपीआरएस/3जीः हां/हां
कैमराः 10.0 मेगापिक्सल
फ्रिक्वेंसीः  क्वाड-बैंड
अन्यः प्योरव्यू कैमरा, क्लियर ब्लैक डिसप्ले

कीमतः 28,500 रुपए 

आखिरी फैसला
रूपरंग- 8/10
विशेषताएं- 8/10
कार्यक्षमता- 9/10
प्रयोग में सुविधा- 8/10
पैसे की वसूली- 8/10

कुल-  82% 

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...