Skip to main content

असूस ट्रांसफार्मर की नई सीरीज

ASUS Transformer Flip Book TP550LD

तकनीक के क्षेत्र में प्रचलित कंपनी असूस (Asus) ने ट्रांसफार्मर (Transformer) सीरीज में कुछ और डिवाइस को शामिल किया है। 

जिनमें असूस ट्रांसफार्मर फ्लिप बुक लैपटाॅप, असूस ट्रांसफार्मर टी200 टैबलेट और असूस ट्रांसफार्मर पैड टीएफ103 शामिल हैं। तीनों ही डिवाइस दिखने में काफी आकर्षक तथा इनोवेटिव हैं।

असूस ट्रांसफार्मर फ्लिप बुक टीपी550 (Transformer Flip Book TP550) में 1366x768 पिक्सल रेजल्यूशन वाला डिसप्ले है। विंडोज आॅपरेटिंग 8.1 (Windows 8.1) पर आधारित इस टैबलेट की स्क्रीन को 360 डिग्री तक रोटेट किया जा सकता है। 

ASUS Transformer Book T200
यह डिवाइस एनवीडिया (NVIDIA) के साथ इंटेल कोर आई3 और आई5 (Intel core i3 or i5) प्रोसेसर पर कार्य करता है। यह डिवाइस दो वर्जन में उपलब्ध है जिनकी कीमत 47,999 और 53,999 रुपए है।

वहीं असूस ट्रांसफार्मर बुक टी200 (Transformer Book T200) आकर्षक डिजाइन के साथ 11.6 इंच का विंडोज टैबलेट है। 

इस टैबलेट के साथ कीबोर्ड (Keyboard) भी दिया गया है जिसके द्वारा आसानी से कार्य किया जा सकता है। 

डिवाइस की बैटरी 10.4 घंटे का बैकअप देने में सक्षम है। टैबलेट में एचडी आईपीएस डिसप्ले (HD IPS Display) के साथ यूएसबी कनेक्टिविटी की सुविधा भी दी गई है। 

ASUS Transformer Pad TF103
फोटोग्राफी के लिए 5.0 मेगापिक्सल रियर तथा 2.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। इसकी कीमत 35,999 रुपए है।

असूस ट्रांसफार्मर पैड टीएफ103 (Transformer Pad TF103) में 10.1 इंच का आईपीएस डिसप्ले है। 
इसमें उपयोग किए गए इंटेल क्वाडकोर प्रोसेसर के द्वारा आसानी से मल्टीटाॅस्किंग (Multitasking) व गेम आदि का अनुभव लिया जा सकता है। 

एंडराॅयड आॅपरेटिंग सिस्टम (Android OS) पर आधारित इस डिवाइस की कीमत 19,999 रुपए है।   

Comments

Popular posts from this blog

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

बेहाल उपभोक्ता (Consumer Forum)

मैं नोकिया लूमिया 920 (Nokia Lumia 920) का उपयोग कर रहा हूं। लेकिन इस फोन में अब अत्यधिक गर्म होने की समस्या होने लगी है। साथ ही कभी कभी इसकी स्क्रीन भी कार्य करना बंद कर देती है। जब यह फोन ज्यादा हीट देने लगा तो मैंने देखा कि इसमें क्रेक की भी समस्या हो गई है। कभी-कभी तो कैमरा भी काम करना बंद कर देता है और हेडफोन भी कोई रिस्पांस नहीं देता। जब मैं नोकिया कस्टमर केयर सेंटर गया तो उन्होंने मेरी समस्या पूरी सुने बिना ही कहा कि फोन की टचस्क्रीन (Touch screen) बदलनी होगी क्योंकि यह एक एक्सीडेटियल डेमेज है इसलिए यह वारंटी में नहीं आएगी। मैंने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की पर उन्होंने मेरी कोई बात नहीं सुनी। मैं इनकी घटिया सर्विस (Service) मानसिक रूप से परेशान हो चुका हूं। नोकिया का जवाब प्रतीक्षा में 

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...