Skip to main content

ये फोन देंगे माइक्रोसाॅफ्ट लुमिया 535 को टक्कर




बेहतर स्पेसिफिकेशन और शानदार डिजाइन के साथ लाॅन्च लुमिया 535 को भारत में लाॅन्च तो कर दिया गया लेकिन इस फोन से टक्कर लेने के लिए कई फोन पहले से मौजूद है। खास कर एंडराॅयड फोन जो आज हर बजट में विंडोज फोन पर मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं।

असूस जेलफोन 5
असूस जेनपफोन 5 में 5.0 इंच की स्क्रीन दी गई है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 720x1280 पिक्सल है। फोन में 1.6 गीगाहट्र्ज इंटेल एटाॅम डुअलकोर प्रोेसेसर है। एप्प्ल आईफोन की तरह इसमें 64 बिट्स प्रोसेसर दिया गया है जो तेज प्रोसेसिंग व मल्टीटास्किंग का भरोसा दिलाता है। फोन में 2 जीबी रैम मैमोरी दी गई और इंटरनल मैमोरी 8 जीबी की है। हालांकि इसमें उपभोक्ता के लिए सिर्फ 5 जीबी ही उपलब्ध है। दोहरा सिम आधारित इस फोन में दो जीएसएम नेटवर्क सपोर्ट है। असूस जनेफोन 5 को एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.3 पर पेश किया गया था लेकिन फिलहाल यह एंडराॅयड 4.4 किटकैट पर उपलब्ध है। कंपनी ने इसे जेन यूआई से लैस किया है। फोन में 8.0 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।
कीमत रु.-  9,999

मोटोरोला मोटो जी
नए माइक्रोसाॅफ्ट लुमिया 535 का सबसे बड़ा प्रतियोगी है मोटोरोला मोटो जी का पुराना संस्करण। भारत में यह फोन 9,999 रुपए में उपलब्ध है। फोन में 4.5 इंच का डिसप्ले है और यह कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है। इसमें 1.2 गीगाहट्र्ज का क्वालकाॅम स्नैपड्रैगन क्वाडकोर 400 प्रोसेसर है। इसके साथ ही 1 जीबी का रैम है। इंटरनल मैमोरी 16 जीबी है। कनेक्टिविटी के लिए भी आपकेा 3जी, वाई-फाई और ब्लूटूथ मिलेगा। फोन में 2070 एमएएच की बैटरी है। फिलहाल यह एंराॅयड 4.4 पर है लेकिन नया आॅपरेटिंग अपडेट भी मिलेगा। मोटो जी में 5.0 मेगापिक्सल का कैमरा फ्लैश के साथ उपलब्ध है। कैमरे से ली गई पिक्चर की क्वालिटी अच्छी मिली लेकिन हम और बेहतर की आशा कर रहे थे।
कीमत रु.-  9,999


नोकिया लुमिया 630
माइक्रोसाॅफ्ट के इस डिवाइस के प्रतियोगी के रूप में नोकिया लुमिया 630 को भी देखा जा सकता है। विंडोज फोन 8.1 आॅपरेटिंग आधारित यह डिवाइस लाॅन्च तो ऊँचे रेंज में हुआ था लेकिन अब 7-8 हजार के बजट में उपलब्ध हो चुका है। लुमिया 630 में 4.5 इंच की कपैसिटिव स्क्रीन दी गई है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 854x480 पिक्सल है। क्वालकाॅम स्नैपड्रैगन 400 चिपसेट आधारित इस फोन में 1.2 गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर है। नोकिया लुमिया 630 में 5.0 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ सोशल नेटवर्किंग इंटीग्रेशन के अलावा कुछ अन्य फीचर भी मिलेंगे। रही बात म्यूजिक की तो नोकिया म्यूजिक के अलावा अब एफएम रेडियो भी उपलब्ध हो चुका है।
कीमत रु.-  8,500


शियाओमी रेडमी नोट 
भी बोहतर विकल्प है। फोन में 5.5 इंच की स्क्रीन दी गई है और भारतीय बाजार में फोन 3जी और 4जी संस्करण के साथ उपलब्ध है। डुअल सिम सपोर्ट के साथ 3जी संस्करण में 1.7 गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के इस क्रेज को देखते हुए कंपनी ने 5.0 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया है। पावर बैकअप के लिए 3200 एमएएच की बैटरी है। फोन को मी यूजर इंटरफेस से लैस किया गया है। आॅपरेटिंग के मामले में यह थोड़ा पीछे है। रेडमी नोट को एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.3 पर पेश किया गया है।
कीमत रु.-  8,999

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...