Skip to main content

प्रिंट पर दिखेगा डिजिटल कंटेंट

Apps Review

आॅग्यूमेंटेंड रियालिटी को अगर मोबाइल फोन का जादू कहा जाए तो शायद गलत नहीं होगा। आम इनसान के लिए समझ से परे है यह तकनीक। कैमरा जिस चीज पर रखो वह उसके बारे में जानकारी देता है। कैमरा जिधर घूमते हैं वह उसके आस-पास के रेस्टोरेंट, एटीएम और शाॅपिंग स्थान से संबंधित जानकारी प्रदान कर देता है।

परंतु अब यह जादू एक नया खेल दिखाने वाला है। इसके माध्यम से किसी तस्वीर को स्कैन कर कैमरा गाने सुनाएगा और वीडियो दिखाएगा। इतना ही नहीं, आपको यह आॅन लाइन शाॅपिंग भी कराएगा।


हाल में ब्लिपर एप्लिकेशन को भारत में लाॅन्च किया गया है। आॅग्यूमेंटेंड रियालिटी फीचर पर 
आधारित यह एप्लिकेशन कई खासियतों से लैस है। साधरणतः यह एक ब्राउजर है। इसे आॅन कर जैसे ही आप किसी तस्वीर या किसी कोड पर कैमरा रखते हैं यह उसे स्कैन कर उससे संबंधित कई चीजों को आपके सामने पेश करता है। इतना ही नहीं, साधरण फोन पर भी यह तस्वीरों को 3डी माध्यम से प्रदर्शित करता है। 

जैसे आप पेप्सी के कैन या हेंज टोमाटो कैचप को स्कैन करते हैं तो उससे संबंधित जानकारी के अलावा कई अलग तरह के आॅडियो-वीडियो भी आपके फोन पर उपलब्ध होंगे। इस एप्लिकेशन की सबसे खास बात यह है कि प्रिंट पर यह डिजिटल कंटेंट को मुहैया करता है।

जैसे एक पत्रिका में अब तक आप सिर्फ एक विज्ञापन ही देख सकते थे। परंतु यदि इसके माध्यम से अब आप उस विज्ञापन को अपने फोन से स्कैन कर उसे टीवी विज्ञापन और इससे संबंधित अन्य प्रकार की डिजिटल जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

वैसे तो एप्लिकेशन बहुत अच्छी है लेकिन फिलहाल कमी यह कही जा सकती है कि इसमें भारतीय कंटेंट बहुत कम हैं। वहीं यह उन्हीं फोटो या कोड के साथ कार्य करेगी जिसका ब्लिपर के साथ समझौता हो। अन्य कमियों पर गौर करें तो इसके लिए आपको इंटरनेट की जरूरत होगी। 

बगैर इंटरनेट के यह कार्य ही नहीं करेगी। वहीं 2जी नेटवर्क पर भी इसे रन करना मुश्किल हो जाता है। बावजूद इसके इतना जरूर कहा जा सकता है कि ब्लिपर में कंटेंट का तरीका देखकर आप दंग रह जाएंगे। इस एप्लिकेशन का परीक्षण हमने जियोनी ई-7 पर किया।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...