Skip to main content

बचपन के शीशे तोड़ने का सपना अब पूरा होगा

Game Review: स्मैश हिट
नहीं बचेगा एक भी कांच।


 बचपन में आपने बाॅल और फुटबाॅल से कई घरों के शीशे तोड़े होंगे। इसके लिए मार भी पड़ी होगी या फिर कई बार डांट पड़ी होगी। परंतु एक बात है हर बार मजा बहुत आया होगा। यह मजा अब आप मोबाइल पर भी ले सकते हैं। अरे भाई मैं आपको अपने फोन का शीशा तोड़ने की नहीं कह रहा हूं बल्कि एक मोबाइल गेम है जिसमें आपके पास लोहे की बाॅल होंगी और उनसे शीशों को तोड़ना है।

स्मैश हिट (Smash Hit) नाम से पेश किया गया यह गेम खेलने में बेहद ही आसान है और उतना ही मज़ेदार।  गेम की शुरुआत में स्क्रीन पर कमरे के समान बना दृश्य दिखाई देगा जहां कई क्रिस्टल और शीशे की चीजें भी होंगी। शुरुआत होते ही आप आगे बढ़ते जाते हैं। आपको लोहे की बाॅल का प्रयोग करते हुए रास्ते में आने वाले हर शीशों को तोड़ते हुए आगे बढ़ते रहना है। प्रिज्म जैसे दिख रहे शीशों को तोड़ने से आपको तीन बाॅल मिलेंगी।
 
स्क्रीन पर जहां टच करेंगे बाॅल वहीं जाएगी। आगे बढ़ने के दौरान यदि आप किसी शीशे से टकरा जाते हैं तो दस बाॅल का नुकसान होगा और बाॅल खत्म होते ही गेम खत्म हो जाएगा। यदि आप लगातार दस प्रिज्म तोड़ देते हैं तो बाॅल की संख्या बढ़ेगी ही, साथ ही, बाॅल फेंकने पर एक के बजाय दो बाॅल एक साथ निकलेंगी जबकि आपके यहां से एक ही बाॅल कम होगी। 
इसी तरह बगैर एक भी प्रिज्म छोड़े आप लगातार तोड़ते जाते हैं तो बाॅल की संख्या पांच तक हो जाएगी। परंतु एक भी प्रिज्म रह जाता है तो फिर से एक ही बाॅल पर आ जाएंगे।

स्मैश हिट एंडलेस गेम है अर्थात जब तक बाॅल है तब तक आप खेल सकते हैं। गेम की शुरुआत धीमी होती है लेकिन आगे यह कठिन होता जाता है और खेलने में ज्यादा मजा आने लगता है। कभी शीशा अचानक ऊपर से
आ जाता तो कभी नीचे से। कभी गोल घूमकर आता तो है तो कभी झूलता हुआ।  कुल मिलाकर आपको अपना निशाना दिखाना है। 

ग्राफिक्स बहुत अच्छे हैं और शीशा टूटने की अवाज भी अच्छी लगती है। एंडराॅयड फोन के लिए यह गेम मुफ्त है, इसे आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसका एक प्रीमियर संस्करण भी है। उसमें कई अतिरिक्त फीचर आपको मिलेंगे। इस गेम का परीक्षण हमने जियोनी ईलाइफ ई7 पर किया।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...