Skip to main content

Mobile Game: रैबिड्स बिग बैंग

बड़े ही प्यारे हैं ये खरगोश।

यह बात सच है कि विंडोज फोन (Windows Phone) पर एंडराॅयड (Android) की अपेक्षा गेम कम हैं लेकिन यह बात भी नहीं भूलनी चाहिए कि विंडोज फोन के साथ अब एक्स बाॅक्स इंटीग्रेशन है जो शानदार गेमिंग का अहसास कराने के लिए जाना जाता है। विंडोज फोन पर उपलब्ध होने वाला ऐसा ही शानदार गेम है रैबिड्स बिग बैंग (Rabbids Big Bang)।

गेम खेलने में जितना बेहतर है उतने ही बेहतर इसके ग्राफिक्स हैं। खेलने की बात करें तो यह बहुत हद तक एंग्री बर्ड से मिलता-जुलता है। 

एंग्री बर्ड में गुसैल चिडि़यों को खिंचकर फेंकना होता है लेकिन इसमें सिर्फ तीर के निशान से रास्ता दिखाना है। रास्ता दिखाते ही एक रैबिट दूसरे को बल्ले से मारता है। यह नजारा इतना मजेदार होता है कि आपको देखकर ही इसे और खेलने का जी करेगा।

आपको रैबिट्स को इस तरह मारना है कि वह ज्यादा से ज्यादा क्वाइन इकट्ठा कर सके। हालांकि हर भाग में आपको अलग-अलग तरह का कार्य दिया जाएगा। कभी आपको रोब्स इकट्ठा करने हैं तो कभी दूसरे प्लानेट पर जाना है लेकिन हर बार बल्ले से मारना है। 

इस कार्य को अंजाम देने के लिए आप बीच-बीच में राॅकेट का भी उपयोग कर सकते हैं। जहां स्क्रीन पर टच करते ही आपका रैबिट राॅकेट के समान ऊपर भागने लगता है।

ग्राफिक्स में यह बहुत हद तक एंग्री बर्ड के समान है लेकिन सफेद रंग के ये छोटू रैबिट्स देखने में बड़े ही प्यारे लगते हैं। 

गेम खेलना आसान नहीं है। तीर का निशान देखकर आप बल्ले से मार तो देंगे लेकिन शाॅर्ट सही दिशा में होनी चाहिए जिससे कि आप दिए गए कार्य को पूरा कर सकें। 

कमी की बात करें तो आपको पूरे गेम में सिर्फ बल्ला ही चलाना है। करने के लिए बहुत कुछ है नहीं। वहीं एंग्री बर्ड में आप स्क्रीन को जूम इन और जूम आउट कर देख सकते थे। यहां ऐसा कुछ भी नहीं है।

बावजूद इसके अच्छी बात यह कही जा सकती है कि गेम खेलना आसान है और इसे समझने के लिए ज्यादा समय नहीं लगाना होगा। 

वहीं ग्राफिक्स और बैक ग्राउंड म्यूजिक भी प्यारा है जो बार-बार खेलने के लिए प्रेरित करेंगे। विंडोज फोन के लिए यह गेम (Rabbids Big Bang) मुफ्त  में उपलब्ध है। हमने इसका परीक्षण नोकिया लुमिया 920 पर किया है।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...