Skip to main content

टाटा इंडिकाॅम का बेहतरीन आॅफर अल्काटेल डिवाइस पर


भारत की प्रमुख टेलीकाॅम कंपनी टाटा इंडिकाॅम (#tata indicom) ने अपने उपभोक्ताओं के लिए बेहतरीन आॅफर लाॅन्च किया है। किंतु इसके लिए आवश्यक है कि आपके अल्काटेल का जे636डी प्लस (#alcatel J636 D+) हेंडसेट होना चाहिए। 

केवल दिल्ली के उपभोक्ताओं के लिए मुहैया कराई गई इस सर्विस के अंतर्गत प्रीपेड (#prepad) और पोस्टपेड (#postpad) उपभोक्ता इसका लाभ उठा सकते हैं। 

यदि आपके पास अल्काटेल जे636 डी प्लस हेंडसेट है तो नए प्रीपेड उपभोक्ताओं को 2 महीने की वैधता के साथ 1000 रुपए का टाॅकटाइम और 2जीबी डाटा प्राप्त होगा और 10 महीने तक टाटा इंडिकाॅम के 100 रुपए के टाॅकटाइम (#talktime) पर 2जीबी डाटा 60 दिन की वैधता पर उपलब्ध होगा। 

वहीं पोस्टपेड उपभोक्ताओं को 199 या उससे अधिक के रिचार्ज पर 1जीबी डाटा मिलेगा और यह सुविधा केवल 6 महीने तक प्राप्त होगी। अल्काटेल जे636 डी प्लस केवल दिल्ली में ही उपलब्ध है और डुअल आधारित यह फोन सीडीएमए (#CDMA) और जीएसएम (#GSM) नेटवर्क दोनों को सपोर्ट करता है। 

एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.3 जेलीबीन पर आधारित इस स्मार्टफोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर (#dualcore processor) दिया गया है। 3जीबी मैमोरी है तथा एक्सपेंडेबल मैमोरी (#expandable memory) के माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है जिस पर 32जीबी डाटा स्टोर किया जा सकता है। अल्काटेल के इस डिवाइस की कीमत मात्र 8,000 रुपए है। 

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...