Skip to main content

माइक्रोमैक्स कैनवस डुएट एई90 आॅनलाइन उपलब्ध

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स (Micromax) जल्द ही भारतीय बाजार में कैनवस (canvas) सीरीज का कैनवस डुएट एई90 (micromax canvas duet AE90) स्मार्टफोन लाॅन्च करने वाली है किंतु आॅफिशियली तौर पर लाॅन्च होने से पहले ही यह स्मार्टफोन कुछ आॅनलाइन साइट (online site) पर उपलब्ध हो चुका है। जहां इसकी कीमत 8,678 रुपए है। 

आॅनलाइन साइट पर मौजूद इस फोन के तकनीकी पक्ष के अनुसार यह डुअल सिम आधारित है तथा फोन 1.2 गीगाहर्ट्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर (Quadcore processor) दिया गया है। एंडराॅयड (android) जेलीबीन आधारित इस फोन में 4.5 इंच का डिसप्ले है, फोटोग्राफी के लिए 5.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियो काॅलिंग के लिए 0.3 मेगापिक्सल कैमरा मौजूद है। 

फोन में 1जीबी रैम तथा 4जीबी इंबिल्ट मैमोरी के अतिरिक्त माइक्रो एसडी कार्ड के द्वारा 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। आॅनलाइन स्नैपडील (Snapdeal.com) पर मौजूद इस फोन में 1300 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि 5.5 इंच का टाॅकटाइम तथा 150 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देने में सक्षम है। 

वहीं फोन में कनेक्टिविटी आॅप्शन के तौर ब्लूटूथ, वाईफाई, 3जी, जीपीआरएस और एज शामिल हैं। साथ ही उम्मीद है कि जल्दी ही कंपनी इस फोन को आॅफिशियली तौर पर लाॅन्च कर सकती है। 

http://www.bgr.in/news/micromax-canvas-duet-ae90-available-online-for-rs-8999/

Comments

Popular posts from this blog

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

बेहाल उपभोक्ता (Consumer Forum)

मैं नोकिया लूमिया 920 (Nokia Lumia 920) का उपयोग कर रहा हूं। लेकिन इस फोन में अब अत्यधिक गर्म होने की समस्या होने लगी है। साथ ही कभी कभी इसकी स्क्रीन भी कार्य करना बंद कर देती है। जब यह फोन ज्यादा हीट देने लगा तो मैंने देखा कि इसमें क्रेक की भी समस्या हो गई है। कभी-कभी तो कैमरा भी काम करना बंद कर देता है और हेडफोन भी कोई रिस्पांस नहीं देता। जब मैं नोकिया कस्टमर केयर सेंटर गया तो उन्होंने मेरी समस्या पूरी सुने बिना ही कहा कि फोन की टचस्क्रीन (Touch screen) बदलनी होगी क्योंकि यह एक एक्सीडेटियल डेमेज है इसलिए यह वारंटी में नहीं आएगी। मैंने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की पर उन्होंने मेरी कोई बात नहीं सुनी। मैं इनकी घटिया सर्विस (Service) मानसिक रूप से परेशान हो चुका हूं। नोकिया का जवाब प्रतीक्षा में 

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...