Skip to main content

ओपो फाइंड 7 भारत में प्रदर्शित

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओपो (#Oppo) ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में ओपो फाइंड 7 (#oppo find 7) को प्रदर्शित कर दिया है जिसका भारतीय उपभोक्ता बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ओपो फाइंड 7 की सबसे बड़ी खासियत है कि भारत में इसे क्वाड एचडी स्क्रीन (#quad hd screen) के साथ पेश किया गया है। 

ओपो फाइंड 7 में 2560x1440 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 5.5 इंच की क्वाड एचडी स्क्रीन है तथा 538 पीपीआई डिसप्ले (#538 ppi display) दिया गया है। यह स्मार्टफोन भारत के 12 राज्यों मेें उपलब्ध होगा जिनमें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बंगलुरू, हैदराबाद, जयपुर, चंडीगढ़, लुधियाना, पुणे, लखनऊ, कोलकाता और अहमदाबाद शामिल हैं। 

इसके अतिरिक्त फोन में तीव्र इंटरनेट (#fast internet) के लिए 4जी/एलटीई (#4G/LTE) दिया गया है। ओपो फाइंड 7 में बैटरी चार्जिंग के लिए वौक (VOOC) चार्जिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जिसके द्वारा केवल पांच मिनट चार्ज करने पर 2 घंटे तक आराम से बात की जा सकती है। 

फोन के अन्य तकनीकी पक्षों पर नजर डालें तो इसमें क्वालकाॅम (Qualcomm) के साथ 2.5 गीगाहर्ट्ज स्नैपड्रेगन 801 क्वाडकोर प्रोसेसर (#snapdragan 801 quad core processor)  दिया गया है तथा 128 जीबी तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज की भी सुविधा उपलब्ध है। 

ओपो फाइंड 7 एंडराॅयड (#android) आॅपरेटिंग 4.3 जेलीबीन पर आधारित है तथा 3जीबी रैम दी गई है। इसके अतिरिक्त फोन में शानदार फोटोग्राफी के लिए 13.0 मेगापिक्सल कैमरा है जो कि कम रोशनी में अच्छे फोटो क्लिक करने में सक्षम है जिसके द्वारा प्रोफेशनल फोटोग्राफ भी लिए जा सकते हैं। 

फोन में पावर बैकअप के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है तथा कंपनी ने इसे लो वर्जन (#low version) के साथ प्रदर्शित किया है। भारतीय बाजार में ओपो फाइंड 7 की कीमत 37,990 रुपए है वहीं इसके लो वर्जन की कीमत 31,999 रुपए है। 

Comments

Popular posts from this blog

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

बेहाल उपभोक्ता (Consumer Forum)

मैं नोकिया लूमिया 920 (Nokia Lumia 920) का उपयोग कर रहा हूं। लेकिन इस फोन में अब अत्यधिक गर्म होने की समस्या होने लगी है। साथ ही कभी कभी इसकी स्क्रीन भी कार्य करना बंद कर देती है। जब यह फोन ज्यादा हीट देने लगा तो मैंने देखा कि इसमें क्रेक की भी समस्या हो गई है। कभी-कभी तो कैमरा भी काम करना बंद कर देता है और हेडफोन भी कोई रिस्पांस नहीं देता। जब मैं नोकिया कस्टमर केयर सेंटर गया तो उन्होंने मेरी समस्या पूरी सुने बिना ही कहा कि फोन की टचस्क्रीन (Touch screen) बदलनी होगी क्योंकि यह एक एक्सीडेटियल डेमेज है इसलिए यह वारंटी में नहीं आएगी। मैंने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की पर उन्होंने मेरी कोई बात नहीं सुनी। मैं इनकी घटिया सर्विस (Service) मानसिक रूप से परेशान हो चुका हूं। नोकिया का जवाब प्रतीक्षा में 

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...