Skip to main content

एप्लिकेशन रिव्यू : अल्फाबेट राइटिंग

बच्चों का डिजिटल स्लेट।

ए-बी हो या फिर क-ख हमने सब कुछ पत्थर की स्लैट पर चोक से लिखना सीखा और बाद में जा कर कहीं पेंसिल और पेन मिला। परंतु स्लेट आज कहीं खो गई है। बच्चे कंप्यूटर पर पढ़ते हैं और मोबाइल से सीखते हैं। जी हां मोबाइल का उपयोग सिर्फ काॅल करने और गेम खेलने भर का नहीं रह गया है बल्कि आप इसे बेहतर शिक्षा के लिए भी उपयोग कर सकते हैं। अल्फाबेट राइटिंग (Alphabet Writing) ऐसी ही एप्लिकेशन (Application) है जो न सिर्फ आपके बच्चों को अल्फाबेट सिखाएगी बल्कि उसे बोलना और उससे संबंधित शब्द की भी जानकारी देगी।

अल्फाबेट राइटिंग (Alphabet Writing) को खास कर नर्सरी के बच्चों के लिए बनाया गया है। इसमें आपको अपने बच्चों को वैसे ही सीखाना है जैसे बचपन में आप स्लेट पर सीखते थे। यह एक तरह का डिजिटल स्लेट है।
 
अल्फाबेट राइटिंग एप्लिकेशन का उपयोग बेहद ही साधारण है और कोई भी बच्चा आसानी से इस पर सीख सकता है। इसमें दो भाग हैं एक में अंग्रेजी के अल्फाबेट हैं जबकि दूसरे में हिंदी के अक्षर। 

किसी भी भाग में टच करने के साथ ही अक्षर सामने आ जाते हैं और आपको उनमें से चुनना होता है कि कहां से शुरुआत करनी है। अक्षर पर टच करते ही वह बड़े में लिखा आ जाता है और बच्चे को उस पर उंगली से दोहराना है। सही तरीके से लिखने पर उससे संबंधित शब्द फोटो के साथ आएगा और तब आगे का अक्षर आएगा।

हिंदी (#Hindi) और इंग्लिश (#English) दोनों भाग में यही दोहराते रहना है। यह एप्लिकेशन बच्चों को अक्षर की पहचान और लिखने का अभ्यास देने में सक्षम है। लिखने के दौरान स्क्रीन पर कलर प्लेट आएगी और आप अलग-अलग तरह के रंग का उपयोग कर सकते हैं 

सीखने के लिहाज से यह बहुत अच्छी एप्लिकेशन है लेकिन कमी न बताएं तो परीक्षण अधूरा होगा। ऐसे में कहा जा सकता है कि यदि इसमें कुछ पोयम भी होती तो और बेहतर होता। वहीं अक्षर से बनने वाले शब्दों की जानकारी भी थोड़ी और होनी चाहिए थी। 


बावजूद इसके यह बहुत अच्छी है और नर्सरी के बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद। हमने अल्पफाबेट राइटिंग (Alphabet Writing) एप्लिकेशन का परीक्षण नोकिया लुमिया 920 (Nokia Lumia 920) पर किया है। आप इस एप्लिकेशन को विंडोज फोन (Windows Phone) स्टोर से मुफ्त में डाउनलोड (Free Download) कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...