Skip to main content

एचटीसी वन (एम8) के बाद वन (ई8) की तैयारी

विश्व की प्रमुख स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एचटीसी (#HTC) ने अपने वन सीरीज में नए डिवाइस एचटीसी वन (ई8) (HTC One (E8))  को पेश किया है। हा में कंपनी ने अपने फ्लैगशिप फोन वन (एम8) (HTC One (M8)) को पेश किया था। एचटीसी वन (ई8) (HTC One (E8)) को वन (एम8) के ही मिनि संस्करण  के रूप में देखा जा रहा है।

दोहरे कर्व डिजाइन के साथ पेश किए गए इस फोन में 4.7 इंच की स्क्रीन दी गई है। यह एम8 की अपेक्षा छोटा है। एम8 में 5.0 इंच की स्क्रीन उपलब्ध है। वन (एम8) (One M8)  में जहां आपको मैटल बाॅडी देखने को मिली थी वहीं वन वन (ई8) (One E8) की बाॅडी पाॅलिकार्बोनेट की बनी है।

हालांकि इस बारे में साफ नहीं है कि ई8 को एम8 की तरह क्वालकाॅम स्नैपड्रैगन 801 चिपसेट पर पेश किया जाएगा या नही लेकिन कंपनी ने 16 जीबी इंटरनल मैमोरी और माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के बारे में जानकारी दी है।

एचटीसी वन (एम8) (HTC One (M8)) में जहां एक सिम सपोर्ट था वहीं एचटीसी वन (ई8) को दोहरा सिम फंक्शनालिटी के साथ पेश किया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 2600 एमएएच की बैटरी दी गई है।

जहां तक मल्टीमीडिया डिपार्टमेंट की बात है तो वहां भी यह फोन ताकतवर फीचर से लैस है। एचटीसी वन (ई8) में फोटोग्राफी के लिए 13.0 मेगापिक्सल का कैमरा उपलब्ध है। वहीं सेकेंडरी कैमरा 5.0 मेगापिक्सल का है। इससे आप वीडियो चैटिंग के अलावा सेल्पफ फोटोग्राफी भी कर सकते हैं। म्यूजिक के लिए इसमें बूम साउंड इंटीग्रेशन है जो कि हाल में लाॅन्च एचटीसी के फोन में देखने को मिला है।

एचटीसी वन (ई8) (HTC One (E8)) फोन को पोलर व्हाइट, इलेक्टाॅनिक क्रिमशन, मालदीव ब्लू और मिस्टी ग्रे सहित चार रंगों में पेश किया गया है। फिलहाल यह फोन उपलब्ध नहीं है लेकिन इस माह के अंत तक भारत आने की उम्मीद है। जहां तक कीमत की बात है तो कंपनी ने इस बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी है बावजूद इसके उम्मीद है कि भारतीय बाजार में यह लगभग 39 हजार रुपए (Price in India
) के आसपास उपलब्ध होगा।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...