Skip to main content

सोनी एक्सपीरिया टी3 प्रदर्शित

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सोनी (#sony) ने अपनी एक्सपीरिया (#xperia) सीरीज के पोर्टफोलियों में एक और फोन को शामिल करते हुए एक्सपीरिया टी3 (#xperia t3) को प्रदर्शित किया है। 

बाजार में आने से पहले ही यह फोन अपने खूबसूरत डिजाइन और स्लिम बाॅडी (#slim body) के कारण चर्चा का विषय बना हुआ है। इससे पहले स्मार्टफोन कंपनी जियोनी (#gionee) दुनिया का सबसे स्लिम फोन एस 5.5 (#elife S5.5) लाॅन्च कर चुकी है। 

अब सोनी द्वारा एक्सपीरिया टी 3 को भी स्लिम फोन के रूप में पेश किया गया है। सोनी एक्सपीरिया टी3 के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो आकर्षित डिजाइन के साथ इसकी बाॅडी केवल 7 एमएम की है तथा वजन मात्र 148 ग्राम है। 

एंडराॅयड आॅपरेटिंग (#android) पर आधारित एक्सपीरिया टी3 में 1280x720 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 5.3 इंच का एचडी आईपीएस डिसप्ले दिया गया है। फोन में बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए 8.0 मेगापिक्सल का कैमरा है जिसमें एक्समोर आरएस (#exmor RS) फीचर का इस्तेमाल किया गया है जिसके माध्यम से आप किसी भी रोशनी में बेहतरीन फोटो ले सकते हैं। 

वहीं फोन में वीडियो काॅलिंग के लिए 1.1 मेगापिक्सल का कैमरा भी उपलब्ध है इसके अतिरिक्त फोन में सोनी कैमरा एप्लिकेशन भी प्रीलोडेड है। शानदार परर्फोमेंस के लिए 1.4 गीगाहर्ट्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर (#quadcore processor) दिया गया है तथा 1जीबी रैम उपलब्ध है। 

तीव्र इंटरनेट (#internet) ब्राउजिंग के लिए एक्सपीरिया टी3 में 3जी के साथ एलटीई 4 (#LTE 4) भी उपलब्ध है। फिलहाल कंपनी ने फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है और न ही इस बात की घोषणा की है कि यह बाजार में लाॅन्च होगा। 

Comments

Popular posts from this blog

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

बेहाल उपभोक्ता (Consumer Forum)

मैं नोकिया लूमिया 920 (Nokia Lumia 920) का उपयोग कर रहा हूं। लेकिन इस फोन में अब अत्यधिक गर्म होने की समस्या होने लगी है। साथ ही कभी कभी इसकी स्क्रीन भी कार्य करना बंद कर देती है। जब यह फोन ज्यादा हीट देने लगा तो मैंने देखा कि इसमें क्रेक की भी समस्या हो गई है। कभी-कभी तो कैमरा भी काम करना बंद कर देता है और हेडफोन भी कोई रिस्पांस नहीं देता। जब मैं नोकिया कस्टमर केयर सेंटर गया तो उन्होंने मेरी समस्या पूरी सुने बिना ही कहा कि फोन की टचस्क्रीन (Touch screen) बदलनी होगी क्योंकि यह एक एक्सीडेटियल डेमेज है इसलिए यह वारंटी में नहीं आएगी। मैंने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की पर उन्होंने मेरी कोई बात नहीं सुनी। मैं इनकी घटिया सर्विस (Service) मानसिक रूप से परेशान हो चुका हूं। नोकिया का जवाब प्रतीक्षा में 

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...