Skip to main content

सैनडिस्क का आकर्षक यूएसबी ड्राइव


तकनीकी क्षेत्र में लगभग सभी सैनडिस्क (#sandisk) के नाम से परिचित हैं क्योंकि यह कंपनी स्टोरेज के लिए बेहतर डिवाइस उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराती रही है। 

हाल ही में सैनडिस्क ने अंतर्राष्ट्रीय आर्टिस्ट (#international artist) रोमियो ब्रिटो (#romio britto) से साझेदारी कर क्रजर पोप यूएसबी फ्लैश ड्राइव (#cruzer pop usb flash drive) लाॅन्च की है जिस पर ब्रिटो द्वारा बेहतरीन डिजाइन दिया गया है। 
सैनडिस्क क्रजर पोप यूएसबी फ्लैश ड्राइव में कई रंगों के साथ आकर्षक डिजाइन बनाया है जो कि उपभोक्ताओं को लुभाने में सक्षम साबित होगा। 

इसमें 8जीबी स्टोरेज (#8GB Storage) की सुविधा दी गई है पासवर्ड प्रोटेक्शन के लिए सैनडिस्क सिक्योर एक्सेस साॅफ्टवेयर का इस्तेमाल किया गया है। 

साथ ही यह यूएसबी फ्लैश ड्राइव विंडोज 8 (#Windows 8), विंडोज विस्टा (#windows vista), विंडोज 7 (#windows 7) और मैक (#mac) को आसानी से सपोर्ट करती है। 

ब्रिटो का कहना है कि ‘सैनडिस्क से साझेदारी मेरे लिए काफी महत्वपूर्ण है और हमारी इस साझेदारी में पेश की गई यूएसबी को लेकर मैं काफी खुश हूं। यह कलरफुल प्रोडेक्ट ब्राजील के कल्चर को इफेक्ट करेगी तथा इसका लुक उपभोक्ताओं को अवश्य आकर्षित करेगा।’ 

वहीं राजेश गुप्ता, कंर्टी मैनेजर इंडिया, सैनडिस्क कोर्पोरेशन का कहना है कि ‘अंतर्राष्ट्रीय स्तर के आर्टिस्ट के साथ काम करना सैनडिस्क के लिए काफी महत्वपूर्ण है, इस ड्राइव के माध्यम से हम उपभोक्ताओं को प्रोडेक्ट के साथ ही फन, आकर्षक डिजाइन व कल्चर से लुभाने में सक्षम होंगे।’  
भारतीय बाजार के लिए लाॅन्च किए गए इस ड्राइव को उपभोक्ता आॅनलाइन साइट स्नैपडील से खरीद सकते हैं जहां इसकी कीमत 4,99 रुपए है। 

Comments

Popular posts from this blog

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

बेहाल उपभोक्ता (Consumer Forum)

मैं नोकिया लूमिया 920 (Nokia Lumia 920) का उपयोग कर रहा हूं। लेकिन इस फोन में अब अत्यधिक गर्म होने की समस्या होने लगी है। साथ ही कभी कभी इसकी स्क्रीन भी कार्य करना बंद कर देती है। जब यह फोन ज्यादा हीट देने लगा तो मैंने देखा कि इसमें क्रेक की भी समस्या हो गई है। कभी-कभी तो कैमरा भी काम करना बंद कर देता है और हेडफोन भी कोई रिस्पांस नहीं देता। जब मैं नोकिया कस्टमर केयर सेंटर गया तो उन्होंने मेरी समस्या पूरी सुने बिना ही कहा कि फोन की टचस्क्रीन (Touch screen) बदलनी होगी क्योंकि यह एक एक्सीडेटियल डेमेज है इसलिए यह वारंटी में नहीं आएगी। मैंने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की पर उन्होंने मेरी कोई बात नहीं सुनी। मैं इनकी घटिया सर्विस (Service) मानसिक रूप से परेशान हो चुका हूं। नोकिया का जवाब प्रतीक्षा में 

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...